कांटाडांड गांव में विक्षिप्त युवक ने भैंस चरा रहे बुजुर्ग का चाकू से गला रेता,डायल 112 की मदद से लाया गया अस्पताल

spot_img

कांटाडांड गांव में विक्षिप्त युवक ने भैंस चरा रहे बुजुर्ग का चाकू से गला रेता,डायल 112 की मदद से लाया गया अस्पताल

गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़

भैंस चरा रहे एक बुजुर्ग का एक विक्षिप्त युवक द्वारा गला रेतने का मामला सामने आया है जिसमे बुजुर्ग का गले का लगभग आधा हिस्सा कट गया और युवक को गंभीर हालत धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है आपको बता दे की उक्त घटना धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम काटाडांड की है जहां मनाराम सारथी आज घर के नजदीक ही भैंस चरा रहा था और उसके साथ अन्य लोग भी बैठे हुए थे इसी बीच शंकर बढ़िई नामक युवक वहां चाकू लेकर पहुंचा और मनाराम सारथी के गले को रेतना शुरू कर दिया तो वहां बैठे अन्य लोगो ने समझा की युवक मजाक कर रहा है किंतु कुछ ही समय में जब खून की धार बहने लगी तो तुरंत वहां मौजूद लोगो ने उसे छुड़ाया जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी गई तो मौके पर आरक्षक संत पटेल और चालक इलियास खान पहुंचे घायल बुजुर्ग को चिकित्सीय सुविधा हेतु तत्काल धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आए साथ ही घटना के आरोपी को भी लेकर आए और उसे धरमजयगढ़ थाने के सुपुर्द किया इस दौरान घायल बुजुर्ग के साथी ने बताया की गला रेतने वाले युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है ऐसे में आज अचानक इस तरह की वारदात को अंजाम देने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की नई पदस्थापना, सचिन्द्र चौबे बने सीएम सुरक्षा में एएसपी

गृह विभाग ने जारी किया पदस्थापना आदेश, मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और वीआईपी सुरक्षा समेत विभिन्न इकाइयों में अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रायपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...