spot_img
spot_img

● थाना पुसौर, पुलिस चौकी खरसिया और चौकी जोबी में ली गई कोटवारों की मीटिंग…

spot_img
spot_img
spot_img

● थाना पुसौर, पुलिस चौकी खरसिया और चौकी जोबी में ली गई कोटवारों की मीटिंग…

*12 मार्च, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर सभी थानाक्षेत्र में कोटवारों की मीटिंग लेकर निकटवर्ती चुनाव की तैयारियों एवं जनधन की सुरक्षा को लेकर कोटवारों को आवश्यक समझाइश दी जा रही है । इसी क्रम में आज थाना पुसौर, पुलिस चौकी खरसिया एवं जोबी में कोटवारों की मीटिंग आहूत किया गया । पुलिस चौकी जोबी में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल व चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे द्वारा कोटवारों को चुनाव में उनके कार्य तथा वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों से जागरूक किया गया । एसडीओपी प्रभात पटेल ने कोटवारों को गांव का महत्वपूर्ण व्यक्ति बताया जिसे गांव के हर व्यक्ति और गांव में होने वाले छोटे-बड़े अपराधों की जानकारी होती है । उन्होंने कोटवारों को प्रशासन और पुलिस का प्रतिनिधि बताया और गांव में अजनबी व्यक्तियों के आने जाने और गतिविधियों पर नजर रखकर पुलिस को तत्काल सूचना देने प्रेरित किया गया । प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने कोटवार से कहा गया कि पुलिस और कोटवारों का सूचना तंत्र जितना अधिक मजबूत होगा उतना ही पुलिस का अपराधों पर नियंत्रण होगा । उन्होंने कोटवारों को वर्तमान में हो रही साइबर ठगी के संबंध में जानकारी देते हएु बताये कि साइबर ठग सस्ता लोन दिलाने के नाम पर फांसते हैं तो कभी बैंक अधिकारी बन कर OTP लेते हैं । आज कल नौकरी समेत दूसरे तरह का लालच देकर लोगों को फंसाया जा रहा है । इस तरह के ठग गिरोह से बचें, सावधानी बरतें और गांववालों को भी जागरूक करने कहा गया । चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे द्वारा कोटवारों को नियमित चौकी आने और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रह कर घटना, दुर्घटना की जानकारी देने कहा गया । पुलिस चौकी खरसिया में प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी द्वारा क्षेत्र के ग्राम सरपंच और कोटवारों को चौकी में बैठक लेकर उन्हें साइबर क्राईम, यातायात नियमों तथा चुनाव ड्यूटी के संबंध में जानकारी दिया गया और नशे की रोकथाम के बारे में बताया गया । थाना पुसौर में उपस्थित कोटवारों को आगामी लोकसभा चुनाव में उनके कार्यों की जानकारी देकर नियमित थाने आने एवं गांव के प्रत्येक गतिविधियों के संबंध में सूचनाएं देने कहा गया ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS