spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

एसडीओपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में लैलूंगा पुलिस को मिली सफलता…

एसडीओपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में लैलूंगा पुलिस को मिली सफलता

भाभी के अपराध को छिपाने रोड़ एक्सीडेंट की कहानी का आरोपी गिरफ्तार , भेजा गया रिमांड पर

मर्ग जांच में हत्या का खुलासा

लैलूंगा पुलिस द्वारा रोड़ एक्सीडेंट के मामले में सभी पहलूओं पर सूक्ष्मता से जांच कर मृतक राम प्रकाश के हत्यारे तक पहुंची । घरेलू झगड़ा में राम प्रकाश की पत्नी उसके साथ झगड़ा, धक्का मुक्की की इस दौरान राम प्रकाश को आयी चोट से उसकी मौत हो गयी । आरोपिया के अपराध को छिपाने मृतक के सगे छोटे भाई ने थाने जाकर उसके भाई की रोड़ एक्सीडेंट से चोट आना और ईलाज दौरान मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था । जानकारी के अनुसार दिनांक 08/06/2022 को मृतक राम प्रकाश नागवंशी (45 साल) निवासी कर्राबेंवरा चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर का छोटा भाई राम प्रसाद नागवंशी मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया कि दिनांक 08/06/2022 के सुबह 08:00 बजे राम प्रकाश घर से अकेला जंगल लकड़ी लेने गया था वापस घर आते समय करीब 11/00 बजे मेन रोड़ मोड़ ग्राम माडो (थाना लैलूंगा) के पास कोई अज्ञात मोटर सायकल का चालक ठोकर मार दिया जिसका हाथ पैर सिर में चोट लगा था जिसे अपने साधन से ईलाज के लिए तैलूंगा अस्पताल लाये थे जो ईलाज के दौरान इसका बड़ा भाई रामप्रकाश का मृत्यु हो गया है । प्रार्थी के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच पर से दिनांक 25.06.2022 को अज्ञात मोटर सायकल चालक के विरूद्ध धारा 304-A IPC का अपराध दर्ज किया गया । अपराध विवेचना के दौरान गवाहों से पूछताछ में कई विरोधाभाषी तथ्य सामने आया, लोगों की सुगबुगाहट, चर्चा से मामला संदिग्ध जान थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम अपराध डायरी अपने हस्ते लेकर एसडीओपी दीपक मिश्रा से मार्गदर्शन लेकर गवाहों से बारीकी से पूछताछ किया गया । पुलिस के सूत्रों से थाना प्रभारी को आहत/मृतक राम प्रकाश को घर से एम्बुलेंस से लेकर जाने की बात की जानकारी हुई । प्रथम दृष्टिया मृतक की पत्नी सावित्री नागवंशी और उसके भाई राम प्रसाद पर संदेह हुआ । राम प्रसाद पुलिस से दूरी बनाये था । सावित्री नागवंशी से घटना के संबंध में महिला आरक्षकों के समक्ष कड़ी पूछताछ करने पर घटना की असलीयत बताई कि घटना दिनांक 08.06.2022 को रामप्रकाश नागवंशी और उसके बीच (सावित्री नागवंशी) खाना बनाने की बात को लेकर आपस में झगड़ा विवाद हुआ था जिस पर रामप्रकाश घर के बर्तन को निकाल कर बाहर फेंकने लगा और सावित्री को मारपीट करते हुए उसके गला को दबा दिया था जिसके कारण सावित्री अपने आप को छुड़ाने के लिए जोर से राम प्रकाश को धक्का दी जिससे राम प्रकाश घर के दरवाजा के चौखट पर टकराने से सिर माथे में चोट लगने से बेहोश होकर गिर गया, खून निकलने लगा जमीन में खून के छिंटो को सावित्री लिपाई कर दी । कुछ देर बाद सावित्री का देवर रामप्रसाद बस्ती तरफ से घर वापस आया जिसे सावित्री घटना के बारे में बताई । रामप्रसाद षडयंत्र पूर्वक अपने भाभी सावित्री के साथ मिलकर रामप्रकाश को लकड़ी लाने के लिए जंगल जाना और वापस आते समय अज्ञात मोटरसाइकिल के ठोकर से एक्सीडेंट हो जाने और इलाज दौरान मौत हो जाने की झूठी रिपोर्ट थाना जाकर दर्ज कराया । आरोपिया सावित्री नागवंशी पति राम प्रकाश नागवंशी उम्र 35 साल के मेमोरेंडम कथन पर घटना को स्वीकार की जिस पर प्रकरण में धारा 302, 201, 120(बी), 193, 34 भारतीय दंड विधान की धारा बढ़ाते हुये आरोपिया को दिनांक 28.07.2022 के रात्रि गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी रामप्रसाद नागवंशी फरार है । प्रकरण का खुलासा करने में थाना प्रभारी एन.आर. मरकाम, उप निरीक्षक बलदेव साय पैंकरा, सउनि चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक भुखला राम भगत, आरक्षक जॉन टोप्पो की अहम भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल

संभागीय ब्यूरो सुखदेव आजाद जिला मुंगेली माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना प्रदेश के मध्यम...
Latest
जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र... वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस