● ओवरलोड वाहन के ड्राइवर और वाहन मालिक पर 34-34 हजार रुपए का जुर्माना….

ओवरलोड वाहन के ड्राइवर और वाहन मालिक पर 34-34 हजार रुपए का जुर्माना….

*13 मार्च, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने नियमित रूप से सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत तेज गति और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं डीएसपी यातायात श्री रमेश कुमार चंद्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा भी प्रतिदिन विभिन्न चेक पॉइंट पर भारी वाहनों की सघन जांच किया जा रहा है । इसी क्रम में 7 मार्च के रात्रि जिंदल बैरियर के पास डीएसपी ट्रैफिक रमेश चन्द्रा द्वारा जांच दौरान वाहन क्रमांक CG04 एम.एन.-7571 में क्षमता से अधिक सामाग्री लोड होना पाकर विधिवत वाहन का कांटा कराये और ड्रायवर तथा वाहन स्वामी के विरूद्ध धारा 113/194 मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय प्रस्तुत किया गया । माननीय न्यायालय में आज दिनांक 13 मार्च 2024 को वाहन के ड्राइवर धनेश्वर यादव (उम्र 24 साल) निवासी दुलदुला जिला जशपुर पर 34000 रूपये तथा वाहन स्वामी प्रमोद कुमार सिंह निवासी गुमला जिला गुमला झारखंड पर 34000 रूपये के अर्थ दंड से दंडित किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सर्पदंश पीड़िता को समय पर मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने बचाई जान

धरमजयगढ़/रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में सर्पदंश (सांप काटने) की शिकार एक युवती की जान बचाने में डायल 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

सर्पदंश पीड़िता को समय पर मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने बचाई जान

धरमजयगढ़/रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में सर्पदंश (सांप काटने) की शिकार एक युवती की जान बचाने में डायल 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने...