निरीक्षक रामदीन कुर्रे सहित 7 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त

spot_img

निरीक्षक रामदीन कुर्रे सहित 7 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त

लंबी सेवा के लिए पुलिस अधीक्षक शॉल, श्रीफल देकर किए सम्‍मानित

पुलिस विभाग में सेवा देते अपनी 62 वर्ष की आयु की पूर्ण कर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे जिले के सात पुलिसकर्मी जिनमें निरीक्षक रामदीन कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक दुर्गाचरण साहू, सहायक उप निरीक्षक तेजराम पटेल, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रधान आरक्षक अलबिनुस एक्का, महिला आरक्षक श्रीमती ग्रेसदानी टोप्पो का पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना द्वारा अपने कक्ष में शॉल, श्रीफल, मोमेंटो देकर विभाग को दी गई लंबी सेवा के लिए कृतज्ञता प्रकट करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दिया गया ।

रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे बताये कि सेवानिवृत्त हो रहे निरीक्षक रामदीन कुर्रे थाना अजाक, रक्षित केन्द्र में लंबे समय तक कार्यरत रहे, सहायक उप निरीक्षक दुर्गाचरण साहू जिले के कई थानों में सेवा देकर थाना तमनार से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, सहायक उप निरीक्षक तेजराम पटेल थाना यातायात में सेवा दे रहे थे, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता थाना भूपदेवपुर में कार्यरत थे, प्रधान आरक्षक अलबिनुस एक्का और महिला आरक्षक श्रीमती ग्रेसदानी टोप्पो रक्षित केन्द्र में कार्यरत थे, सभी विभाग को करीब 39-40 साल सेवा देकर रिटायर्ड हो रहे हैं । विदाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मीना सेवानिवृत्त के स्वास्थ्य और परिवारजनों की जानकारी लेकर कहा गया कि विभाग से आगे भी किसी प्रकार की सहायता पढ़ने पर निसंकोच आकर भेंट करें । समय मिले तो अपने अनुभव अधिनस्थों को शेयक करें, समाज में पुलिस की अच्छी छवि पेश करने में सहायक रहेंगे । पुलिस अधीक्षक श्री मीना द्वारा एएसपी श्री लखन पटले को सेवानिवृत्तों के पेंशन एवं देय अन्य स्वत्वों का शीघ्र निराकरण कराने का निर्देश दिया गया । कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों तथा कार्यालयीन स्टाफ द्वारा भी सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दिया गया ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS