WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मेडिकल कॉलेज में मरीजों के परिजनों से हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए रुपए लेने वाले तीन सुरक्षा गार्ड पर एफआईआर दर्ज…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● मेडिकल कॉलेज में मरीजों के परिजनों से हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए रुपए लेने वाले तीन सुरक्षा गार्ड पर एफआईआर दर्ज…..



● *मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार*….

     *18 मार्च, रायगढ़* । कल 17 मार्च के दोपहर सोशल मीडिया पर संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में ईलाज के लिए भर्ती हुए मरीजों के अटेंडर/परिजनों से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए सिक्युरिटी गार्डों द्वारा रूपए लिये जाने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर सिक्युरिटी गार्डों पर कार्यवाही के लिए कल शाम स्वास्थ्य निरीक्षक कमलेश कुमार साहू द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन दिया गया। थाना प्रभारी द्वारा सिक्युरिटी गार्डों के अवैध उगाही संबंधी प्राप्त हुए आवेदन से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदन पत्र पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किये । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 384, 418, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीकृत कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ मेडिकल कॉलेज रवाना हुए और मौके पर पूछताछ कर हॉस्पिटल में नि:शुल्क प्रवेश व्यवस्था के विरूद्ध मरीजों के परिजनों से अनैतिक रूप से जबरन रूपयों की वसूली करने वाले बुंदेला सिक्युरिटिस बिलासपुर के तीनों सिक्युरिटी गार्ड आरोपी – (1) रविशंकर गौतम (2) ओम प्रकाश पटेल (3) शिवेंद्र शुक्ला सभी मेडिकल कॉलेज रायगढ़ को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

CHHATTISGARH NEWS

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

RAIGARH NEWS

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में 17 अगस्त 2026 की रात पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग...