मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़ी वाहनों पर यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई, 14 भारी वाहनों का ₹27,000 का काटा चालान…..

● *मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़ी वाहनों पर यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई, 14 भारी वाहनों का ₹27,000 का काटा चालान*…..



    *21 मार्च, रायगढ़* । तमनार क्षेत्र में सड़क निर्माण होने से इन दिनों रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर भारी वाहनो का दबाव अधिक है । मंगलवार 19 मार्च को पूंजीपथरा मार्ग पर अव्यवस्थित भारी वाहनों से मार्ग बाधित थी । यातायात पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे थे ।  उसी समय यातायात डीएसपी रमेश चन्द्रा हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । इस दरमियान मार्ग को बाधित कर सड़क पर वाहन खड़ी करने वाले 14 वाहन चालकों का चालान काटा गया जिसमें 14 वाहनों से ₹27,000 का समन शुल्क की वसूली की गई है । विदित हो कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिये गये है ।

       इसी क्रम में कल 20 मार्च को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा ग्राम तराईमाल नलवा गेट के सामने  लोक मार्ग बाधित कर खड़े वाहन ट्रेलर क्रमांक CG 13 L 1901 के चालक एवं जिंदल पार्क गेट के सामने सड़क पर ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 10BP 9654 खड़ी करने वाले वाहन के चालक पर पृथक-पृथक धारा 283 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...