होली की पूर्व संध्या पर  रायगढ़ जिले में पुलिस की चौक-चौबंद व्यवस्था*….

spot_img

● *होली की पूर्व संध्या पर  रायगढ़ जिले में पुलिस की चौक-चौबंद व्यवस्था….



● *हुड़दंगियों पर कार्यवाही के लिए शहर में सक्रिय है पुलिस की 20 पेट्रोलिंग और 300 जवान*…..

        *24 मार्च रायगढ़* । होली की पूर्व संध्या से अगले 48 घंटे तक पुलिस अलर्ट मोड़ पर रहेगी । साथ ही हेल्थ सेक्टर और फायर ब्रिगेड भी अलर्ट मोड पर रहेंगे । आज शाम पुलिस कंट्रोल रूम में होली सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ब्रीफ किया गया जिसके बाद संपूर्ण बल एसपी श्री दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक, डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, सभी थाना प्रभारी व पेट्रोंलिग वाहनों के साथ शहर के मुख्य चौक चौराहों में फ्लैग मार्च कर जनमानस को सुरक्षा का संदेश दिया गया । त्यौहार को लेकर जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने, दोपहिया पर 3 सवारी बैठाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । जिला मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से 300 वर्दीधारी पुलिस बल की ड्यूटी लगाया गया है, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने शहर में 20 पुलिस पेट्रोलिंग सक्रिय रहेंगी। इसके अतिरिक्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारी भी पेट्रोलिंग पर रहेंगे तथा सभी थानों में कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है  । इसी प्रकार तहसीलों में एसडीओपी और थाना प्रभारी ने अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...