जेएसडब्ल्यू कंपनी से 275 किलो कॉपर चोरी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार…..

spot_img

● *जेएसडब्ल्यू कंपनी से 275 किलो कॉपर चोरी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार*…..



● *भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपियों से 275 Kg कॉपर टूवर और स्कार्पियो वाहन जप्त कर भेजा रिमांड पर*……

      *24 मार्च, रायगढ़* । थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी से कल दिनांक 23 मार्च की रात्रि तीन व्यक्ति प्लांट के ब्लास्ट फर्नीस के पास से 275 किलो कॉपर टूवर की चोरी कर अपने स्कॉर्पियो वाहन में लोड कर भाग रहे थे जिन्हें प्लांट के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा और पुलिस को सूचना दी । तत्काल थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी – (1) प्रकाश प्रधान पिता जगदीश प्रधान उम्र 31 साल निवासी इंदिरा निवास किरोड़ीमल नगर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ (2)  रामकुमार अगरिया पिता सुकरू अगरिया उम्र 32 साल निवासी उच्चभिट्ठी थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ (3) विनोद खलखो पिता समवेल खलखो उम्र 36 साल निवासी रेलवे कॉलोनी किरोड़ीमल नगर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को हिरासत में लिया गया । चोरी को लेकर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी के रिपोर्ट पर आरोपियों पर चोरी का अपराध 41/2024 धारा 380,34 आईपीसी पंजीबद्ध कर आरोपियों से विधिवत तीन नग कापर टूवर 275 किलो लगभग कीमती 1,65,000 रूपये एवं स्कार्पियों क्रमांक CG-13 A8503 वाहन की जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल मशरूका बरामदगी कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल, कृष्णा वारे, विजय पटेल, भुजबल जांगडे और मनोज यादव की विशेष भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...