WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

88 पाव देशी/अंग्रेजी शराब के साथ महिला गिरफ्तार…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● 88 पाव देशी/अंग्रेजी शराब के साथ महिला गिरफ्तार…..

● ढिमरापुर चौक पर कोतवाली पुलिस ने शराब रेड कार्रवाई में पकड़ा……

29 मार्च, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में कल कोतवाली पुलिस द्वारा ढिमरापुर चौक पर अवैध शराब बेच रही महिला को पकड़ा गया है ।जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 28/03/2024 के रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबीर से सूचना मिली कि ढिमरापुर चौक पर एक चाय ठेले के पीछे एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब रखे हुए है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के हमराह स्टाफ भेज कर कार्यवाही करने निर्देशित किया । मौके पर कोतवाली पुलिस द्वारा *अफसाना परवीन पति मोहम्मद हाफिज उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर चौक, थाना कोतवाली रायगढ़* नाम की महिला से उसके चाय ठेले के पीछे अवैध बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है आरोपिया के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन, 40 पाव गोवा अंग्रेजी शराब और 3 पाव देशी मसाला प्लेन शराब *कुल 88 पाव देशी/अंग्रेजी शराब मात्रा 16.200 लीटर जुमला कीमती ₹8,550* का जप्त किया गया है । आरोपिया के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, महिला प्रधान आरक्षक अरुण चौरसिया, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे और बनारसी सिदार शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

CHHATTISGARH NEWS

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

RAIGARH NEWS

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में 17 अगस्त 2026 की रात पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग...