दुष्कर्म के मामले में पुसौर पुलिस ने आरोपित युवक को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल*…..

spot_img

● *दुष्कर्म के मामले में पुसौर पुलिस ने आरोपित युवक को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल*…..



      *29 मार्च रायगढ़* । पुसौर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट पर संवेदनशीलता बरतते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अपराध कायम के मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपित युवक की पतासजी कर उसे दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

        कल रात करीब 11 बजे बालिका के परिजन थाना पुसौर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने आये । रिपोर्टकर्ता बालिका की मां बताई कि इसकी लड़की के परीक्षा समाप्त होने पर कुछ दिन पहले हॉस्टल से गांव आयी है । 22 मार्च को नाबालिग लड़की बिना कुछ बताये घर से कहीं चली गई थी । कल 28 मार्च को वापस घर आयी और बताई कि कोडातराई, जूटमिल में रहने वाला विनेश पाव उससे मोबाइल पर बातचीत करता था । 22 मार्च को विनेश मोटर सायकल में गांव आकर लड़की को शादी कर अच्छे से रखने की बात कहकर बहला फुसला कर रायगढ़ होते छाल ले गया । छाल में विनेश जहां मुर्गी फार्म में काम कर रहता था वहां लड़की के साथ शाररिक संबंध बनाया । घटना के लिखित आवेदन पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा आरोपित विनेश पाव के विरूद्ध अप.क्र. 83/2024 धारा 363,366,376(2)(ढ) भादवि कायम कर बालिका का मेडिकल कराया गया और आरोपी युवक की पतासाजी कर आज सुबह गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड में न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...