WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

जंगल के रास्ते मवेशियों को बूचडखाने ले जा रहे दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 25 मवेशियों को लैलूंगा पुलिस ने कराया मुक्त……

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● *जंगल के रास्ते मवेशियों को बूचडखाने ले जा रहे दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 25 मवेशियों को लैलूंगा पुलिस ने कराया मुक्त……


          
      *03 अप्रैल रायगढ़* । कल दिनांक 02/04/2023 के भोर  लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कोडासिया छापरपानी मार्ग पर दो व्यक्तियों को कृषक मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते बूचडखाने ले जाते समय पकड़ा गया है । रात्रि थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति कृषक मवेशियों को भूखे प्यासे मारते पीटते क्रूरता पूर्वक हांकते हुए जंगल के रास्ते अन्य राज्यों के बुचडखाना ले जा रहे हैं । सूचना पर रात्रि गस्त दौरान थाना प्रभारी द्वारा अलग-अलग रास्तों पर स्टाफ लगाया गया ।सुबह करीब 04.30 बजे ग्राम कोडासिया छापरपानी के बीच दो व्यक्ति आरोपी (1) फतेराम सिदार पिता चनक राम सिदार 26 वर्ष साकिन मुडाबहला कर्राजोर थाना बागबहार जिला जशपुर (2) लोचन प्रसाद राठिया पिता बलदेव राठिया 25 वर्ष साकिन मालपानी थाना घरघोडा जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ) को पुलिस टीम ने पकड़ा जिनके कब्जे से 25 नग मवेशियों को जप्त किया गया है । आरोपियों के कृत्य पर थाना लैलूंगा में अप.क्र. 81/2024 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे, सुमेश गोस्वामी, रामरतन भगत, आरक्षक मया राम राठिया, हेलारियुस तिर्की शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सावनाही रामायण में शामिल हुए सरपंच संजय राज, भगवान श्रीराम से मांगी गांव की सुख-समृद्धि बोईदा, सराईपाली और ओढ़ालीडीह में रामायण मंडलियों को दिया...

कोरबा - ग्राम बोईदा बस्ती, सराईपाली एवं ओढ़ालीडीह में चल रहे सावनाही रामायण पाठ में सरपंच संजय राज शामिल हुए। उन्होंने रामायण मंडली के...

CHHATTISGARH NEWS

सावनाही रामायण में शामिल हुए सरपंच संजय राज, भगवान श्रीराम से मांगी गांव की सुख-समृद्धि बोईदा, सराईपाली और ओढ़ालीडीह में रामायण मंडलियों को दिया...

कोरबा - ग्राम बोईदा बस्ती, सराईपाली एवं ओढ़ालीडीह में चल रहे सावनाही रामायण पाठ में सरपंच संजय राज शामिल हुए। उन्होंने रामायण मंडली के...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...