spot_img
spot_img

शासकीय आईटीआई में स्वीप गतिविधियां लगातार जारी

spot_img
spot_img
spot_img

शासकीय आईटीआई में स्वीप गतिविधियां लगातार जारी

विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश
विनय सिंह
बेमेतरा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर महाविद्यालयों,औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान( आईटीआई ) सहित अन्य जगहों संस्थानों आदि में निरंतर स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आईटीआई के छात्र-छात्राओं के मध्य नारा लेखन, रंगोली, पेंटिंग, निबंध, भाषण, वाद-विवाद, नुक्कड़-नाटक, मानव श्रृंखला जैसे गतिविधियां आयोजित कर उन्हें मतदान की महत्ता की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, अपने घर-परिवार, गली-मोहल्ले, बसाहटों में मतदान की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले के परपोडी व नवागढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान( आईटीआई ) में आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आईटीआई के अध्ययनरत् विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित सुंदर व आकर्षक रंगोली बनाकर कर मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार किया। इसी प्रकार महाविद्यालयों में भी मतदाता जागरूकता के विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र-छात्राओं के मध्य मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगामी चुनाव में निश्चित रूप से वोट देने एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। महिला मतदाताओं ने मतदाता जागरूकता के तहत परपोडी में जागरूकता रैली निकाली।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CRPF उपनिरीक्षक ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

मेट्टागुड़म कैंप में आधी रात हुई घटना, 131वीं वाहिनी में पदस्थ थे उपनिरीक्षक देवानंद यादव; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस सुकमा। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

CRPF उपनिरीक्षक ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

मेट्टागुड़म कैंप में आधी रात हुई घटना, 131वीं वाहिनी में पदस्थ थे उपनिरीक्षक देवानंद यादव; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस सुकमा। छत्तीसगढ़...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...