● अभियान: सड़क किनारे खतरनाक तरीके से खड़ी वाहनों की पुलिस टीम ने की जप्ती कार्रवाई…..

spot_img

● अभियान: सड़क किनारे खतरनाक तरीके से खड़ी वाहनों की पुलिस टीम ने की जप्ती कार्रवाई…..

● एसपी के निर्देशन पर सीएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के साथ पुलिस टीम ने छातामुड़ा से उर्दना चौक तक चलाया अभियान….

*03 अप्रैल रायगढ़* । मुख्य मार्ग पर विशेष कर ढाबा, पेट्रोल पंप के समीप भारी वाहन के चालक सड़क के किनारे खतरनाक तरीके से वाहन खड़ी कर देते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर लगातार थानों व ट्रैफिक पुलिस चालानी कार्यवाही और सड़क सुरक्षा को लेकर सुधारात्मक कार्य किये जा रहे हैं । इसी क्रम में आज दोपहर नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री आकाश शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रमेश कुमार चंद्रा के नेतृत्व में ट्रैफिक अमले के साथ पुलिस टीम छातामुड़ा चौंक से बाईपास होते ढिमरापुर चौंक होकर उर्दना चौंक तक सड़क किनारे दोनों और खड़ी दर्जनों वाहन के चालकों पर धारा 283 आईपीसी के तहत कार्रवाई कर वाहनों को जप्त किया गया । संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध थाना जूटमिल और कोतरारोड़ में अपराध दर्ज किए जा रहे हैं । इस दौरान यातायात पुलिस ने कई वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई है । अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...