तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही जारी, ग्राम मुडागांव में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही जारी, ग्राम मुडागांव में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

*04 अप्रैल रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर अवैध शराब पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार थानाक्षेत्र में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है । इसी क्रम में आज दिनांक 04/04/2024 को प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की, आरक्षक भीष्मदेव सागर, पुष्पेन्द्र सिदार और अमरदीप एक्का के हमराह स्टाफ द्वारा ग्राम गोहडीडीपा, तमनार, हुंकराडीपा, कुंजेमुरा, मुडागांव में ग्रामीणों से संपर्क कर अवैध शराब बिक्री गांव में निषेधित करने समझाइश दी गई । इसी दरम्यान मुखबीर सूचना पर ग्राम मुडागांव के रघुनाथ चौहान पिता स्व. लक्ष्मीराम चौहान उम्र 58 वर्ष के कोलाबाडी में शराब रेड कार्रवाई किया गया जिसमें आरोपित के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2,000 रूपये का बरामद हुआ जिसकी विधिवत जप्ती की गई है । आरोपी पर थाना तमनार में धारा 34(2) 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...