.*आगामी नेशनल लोक अदालत को लेकर हुई बैठकराजस्व प्रकरण को लेकर कलेक्टर से हुई चर्चा *

.*आगामी नेशनल लोक अदालत को लेकर हुई बैठक
राजस्व प्रकरण को लेकर कलेक्टर से हुई चर्चा *
विनय सिंह
बेमेतरा आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में आज यहां अध्यक्ष / जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री बर्जेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा बैठक ली गयी। बैठक में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, न्यायाधीशगण एवं अपर कलेक्टर डॉ.अनिल बाजपेयी उपस्थित थे। बैठक में आगामी 11 मई, 2024 आयोजित नेशनल लोक अदालत के संबंध में राजस्व प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में न्यायाधीशगण को राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रोत्साहित करने एवं पूर्व में चिन्हांकित राजीनामा योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त अन्य और राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री सिटिंग करने हेतु चर्चा की गई।
अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों जैसे-खातेदारों के मध्य आपसी बटवारे के मामलें, वारिसों के मध्य बटवारे के मामले, याददाश्त के आधार पर बटवारों के मामलें, कब्जे के आधार पर बटवारों के मामलें, सुखाधिकार से संबंधित मामलें, विकय पत्र, दान पत्र वसियतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले का निपटारा सरल तरीके से किये जाने हेतु भी चर्चा हुई। साथ ही नेशनल लोक अदालत में जारी नोटिस संबंधित पक्षकारो कों तामिल कराये जाने में सहयोग प्रदान करने पुलिस अधीक्षक बेमेतरा से विस्तृत चर्चा की गई ।
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, पराक्रम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण का निराकरण किया जाना है। पूर्व के नेशनल लोक अदालत के भांति इस बार भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाना है, जिसके संबंध में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में चर्चा की गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार

लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार थाना प्रभारी गिरधारी...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...