spot_img
spot_img

शादी का प्रलोभन देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपित को पुलिस ने दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल*….

spot_img
spot_img
spot_img

● *शादी का प्रलोभन देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपित को पुलिस ने दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल*….


    *08 अप्रैल रायगढ़* । कल दिनांक 07/04/2024 को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में महिला द्वारा चंदन कुमार रवानी (उम्र 30 साल) निवासी जिला जशपुर पर शादी का प्रलोभन देकर पिछले 4 माह से शारीरिक शोषण करने संबंधी आवेदन दिया गया । महिला बताई कि युवक चंदन उसके गांव ड्रायवरी का काम करने आया हुआ था जो इसके घर के पास किराया मकान लेकर रह रहा था । दोनों में जान पहचान के बाद एक दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर किये और बातचीत करते थे । चंदन का इसके घर भी आना जाना था, इसी बीच चंदन शादी का प्रस्ताव रखा और माह दिसंबर में घर में अकेली पाकर महिला से शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद कई अलग अलग स्थानों में चंदन ने शादी करने की बात कहकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया था । बीते फरवरी  माह में चंदन महिला को अपने साथ बिलासपुर लेकर गया जहां से वापस आने पर शादी की बात बोला था पर बिलासपुर से आने के बाद चंदन शादी की बात से इंकार करने लगा । महिला के आवेदन पर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक मनीषकांत सिंह द्वारा आरोपित चंदन कुमार रवानी के विरूद्ध के विरूद्ध अप.क्र. 108/2024 धारा 376(2)(n) आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया और तत्काल आरोपी को हिरासत में लिये । आरोपी को अपराध दर्ज होने की जानकारी मिल चुकी थी जो अपने गांव से फरार होने की फिराक में था पर नाकाम रहा । आरोपी को आज रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sugar Price Hike: दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में भारी उछाल, छह दिन में 17% तक बढ़े दाम

त्योहारी सीजन में मिठाइयां बनाना पड़ सकता है महंगा, यूपी में चीनी का एक्स-मिल रेट 5,200 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा; महाराष्ट्र में भी बढ़े...

CHHATTISGARH NEWS

Sugar Price Hike: दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में भारी उछाल, छह दिन में 17% तक बढ़े दाम

त्योहारी सीजन में मिठाइयां बनाना पड़ सकता है महंगा, यूपी में चीनी का एक्स-मिल रेट 5,200 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा; महाराष्ट्र में भी बढ़े...

RAIGARH NEWS

लैलूंगा में काका के जन्मदिन की धूम! हर दिल में बसने वाले कपिल सिंघानिया पर सोशल मीडिया में बरसीं शुभकामनाएं, बधाइयों का लगा...

लैलूंगा नगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर छाया बधाई संदेशों का सैलाब! लैलूंगा।नगर में सबके चहेते...