WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लोकतंत्र महापर्व पर दिखा, मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह…

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

लोकतंत्र महापर्व पर दिखा, मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह!

धरमजयगढ/ – वैसे तो आम चुनाव के महापर्व में चुनावकर्मी महाभूमिका निभाते हैं, लेकिन वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसी क्रम में आज लोकसभा चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व पर पुरे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मतदाताओं ने कहा-ग्रामीण क्षेत्र में लोग विकास के लिए वोट करेंगे।
लोकसभा रायगढ़ के विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ के पुटूकछार के बुथ केंद्रों में मतदाता सुबह सात बजे से पहले मतदान केंद्र पर पहुंच गए।इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोग विकास के लिए अपना वोट डालेंगे. मतदाताओं ने कहा, ‘कतार में न खड़ा होना पड़े इसीलिए सुबह जल्दी आ गये थे।जहां तक रुझान की बात है, मेरा मानना है कि इस ग्रामीण क्षेत्र में लोग विकास के लिए वोट किया है। आगे उन्होंने कहा जो विकास के लिए काम करेगा उसे वोट मिलेगा।
आपको बता दें,मतदाता अपनी अमुल्य समय देकर पुरे काम काज छोड़कर अति उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने पहुंचे ।और अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आये। जिससे लोकतंत्र महापर्व नगर गांव कस्बों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
बता दें,धरमजयगढ विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र खम्हार के ग्राम पंचायत पुटूकछार के बुथ क्रमांक 02 धौराभाठा में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह का माहौल बना हुआ है। और वहीं बुथ केंद्र में भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे, तो भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना न रहा, और वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर भाजपा पार्टी जिंदाबाद , राधेश्याम राठिया जिंदाबाद के नारे लगाते देखे गए! और वहीं संजय विश्वकर्मा भाजपा कार्यकर्ता ग्राम पंचायत पुटूकछार बुथ केंद्रों का मिला प्रभार का बखूबी निर्वहन करते देखे गए।
साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान करने के लिए लगातार प्रेरित करने का अथक प्रयास करते देखा गया।
और कार्यकर्ताओं एवं जनताओं में उत्साह भरा महौल उनके द्वारा किए गए, मेहनत का फल ही साबित हो रही है।इस माहौल से आंकलन किया जा सकता है, कि सर्वाधिक मत भाजपा के झोली में जनता का आर्शीवाद जा रही है। वहीं मतदान केंद्रों पर पहुंचे युवाओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
बुथ केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आये हुए, बुजुर्ग मतदाताओं का सभी तरह की सहयोग करते देखा गया। और वहीं बुथ केंद्र में उत्साह भरा महौल में पुटुकछार सरपंच साधुराम टाईगर,भाजपा कार्यकर्ता, संजय विश्वकर्मा खम्हार, जोगेंद्र पण्डो, लालजीत अगरिया, गजेन्द्र यादव, जगदीश यादव, कृष्णा अगरिया,विद्याधर यादव, नंदलाल यादव, रणविजय यादव, जोसेफ तिर्की,बसंत राठिया,अन्नुलाल यादव, सोनाराम राठिया एवं अन्य मतदाताओं की उत्साह भरा महौल में उपस्थिति देखी गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक...

CHHATTISGARH NEWS

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...