● मदर्स डे के पहले जूटमिल पुलिस ने महिला को दिया तोहफा, महिला के गुम हुए दो बच्चों खोजकर की सुपुर्द….

spot_img

● मदर्स डे के पहले जूटमिल पुलिस ने महिला को दिया तोहफा, महिला के गुम हुए दो बच्चों खोजकर की सुपुर्द….

● घर से खेलने निकले दो भाई हुए गुम, पुलिस की खोजबीन में रेलवे-स्टेशन पर मिले….

● गुम बालकों के मां की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने दिखाई तत्परता….

*12 मई रायगढ़* । 12 मई मदर्स डे के ठीक पहले कल 11 मई को जूटमिल पुलिस ने गुम बालक की रिपोर्ट पर गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एक महिला को उसके दो गुम हुए बच्चे खोजकर सुपुर्द किया गया है। कल रात थाना जूटमिल में चमड़ा गोदाम क्षेत्र में रहने वाली महिला आकर टीआई मोहन भारद्वाज को बताई कि उसके दो लड़के 10 साल और 7 साल के घर से खेलने निकले थे जिनका आसपास पता नहीं चल रहा है । महिला की दशा देखकर थाना प्रभारी उसे दिलासा दिए और सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिना विलंब किए हुए अपने स्टाफ और पेट्रोलिंग को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और इलाके के मार्केट एरिया में गुम बच्चों की फोटो दिखाकर खोजबीन करने निर्देशित किए। पुलिस की फुर्ती रंग लाई दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन के पास मिले जिन्हें पुलिस टीम थाना लेकर आयी, मासूम बच्चों ने खेलते खेलते मोहल्ले से काफी दूर भटक कर रेलवे स्टेशन की ओर चले जाना बताए । थाना प्रभारी ने दोनों बच्चों को उसके मां के सुपुर्द किया गया । गुम बालकों की मां ने जूटमिल पुलिस को तत्परता से बच्चों की खोजबीन के लिए धन्यवाद दी । जूटमिल पुलिस का मदर्स डे के पहले महिला को दिया गया सबसे बड़ा तोहफा था ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...