● सट्टा-पट्टी लिखते दो व्यक्तियों को जूटमिल पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से ₹3,580 रूपये और सट्टा-पट्टी जप्त…..

spot_img

● सट्टा-पट्टी लिखते दो व्यक्तियों को जूटमिल पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से ₹3,580 रूपये और सट्टा-पट्टी जप्त…..

*04 जून, रायगढ़* । कल शाम थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबीर से सूचना मिली कि कबीर चौक बीमा अस्पताल के पास भुवन आदित्य नामक व्यक्ति तथा सहाबुद्दीन खान नामक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी लिखा जा रहा है । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से कार्रवाई के स्टाफ कबीर चौंक रवाना किया गया । जहां जूटमिल पुलिस द्वारा कबीर चौक बीमा अस्पताल के पास *भुवन आदित्य पिता कन्हैया आदित्य उम्र 25 वर्ष निवासी बाजीनपाली शिव नगर थाना जूटमिल रायगढ़* को सट्टा लिखते पकड़ा गया जिसके कब्जे से नगदी रकम ₹2120/- रूपये, एक सफेद कागज में विभिन्न अंको में लिखा सट्टा-पट्टी, पेन की जप्ती की गई है । वहीं कबीर चौंक के पास एक अन्य रेड कार्रवाई में पुलिस ने *सहाबुद्दीन खान पिता सहनुद्दीन खान उम्र 35 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड क्र. 33, थाना जूटमिल रायगढ़* को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया है जिसके कब्जे नगदी रकम 1460/- रूपये, एक पेन और सट्टा पट्टी की जप्ती की गई है । दोनों आरोपियों पर थाना जूटमिल में क्रमशः अप.क्र. 257, 258/2024 धारा 06 (क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई किया गया है । रेड कार्रवाई में थाना जूटमिल के एसआई अमृत लाल साहू, एएसआई राजेन्द्र पटेल एवं हमराह पेट्रोलिंग आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...