● चक्रधरनगर पुलिस ने मोटर सायकल पर अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन कर रहे दो युवकों को पकड़ा…..

spot_img

● चक्रधरनगर पुलिस ने मोटर सायकल पर अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन कर रहे दो युवकों को पकड़ा…..

● आरोपियों से मोटर सायकल हीरो एक्सट्रीम व 12 बीयर बॉटल और 01 अंग्रेजी शराब की बॉटल जप्त…..

*03 जून रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है । इसी कड़ी में कल दिनांक 02/06/2024 के शाम थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर सूचना पर मोटर सायकल हीरो एक्सट्रीम पर अवैध बिक्री के लिए अंग्रेजी शराब/बीयर ले जाते हुए जमुनाइंन चौक के पास पकड़ा है । कल शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबीर से सूचना मिली कि एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री के लिए केलो पुल की तरफ लेकर जा रहे हैं । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन के हमराह स्टाफ कार्रवाई के लिए रवाना किया गया । पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा जमुनाईन चौक पर नाकेबंदी कर एक मोटर सायकल हीरो एक्सट्रीम में दो व्यक्तियों को कार्टून में शराब लेकर जाते पकड़े । पूछताछ पर बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम- नीरज कुमार साहा पिता विनोद प्रसाद साहा उम्र 25 वर्ष साकिन रियापारा थाना कोतवाली रायगढ तथा पीछे बैठा युवक अपना नाम- कृष्णा बूढा पिता सुरेद्र बुढा उम्र 23 वर्ष साकिन स्काईलांज हाटल जूटमिल थाना जूटमिल का रहने वाला बताया जिनके पास रखे कार्टून में 12 नग बडवाईजर कंपनी का बीयर और 01 सिग्नेचर कंपनी का अंग्रेजी शराब की बॉटल मिली । आरोपियों द्वारा अवैध बिक्री के लिए शराब ले जाना पाये जाने पर अवैध शराब *जुमला शराब 8.50 लीटर कुल किमती ₹4,080 एवं मोटर सायकल सीजी 17 ए.एल. 0646 की जप्ती* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है । शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, आरक्षक अभय यादव और चन्द्र कुमार बंजारे शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...