आयुष्मान कार्ड बनाने गांव गांव पहुंच रहा प्रशासनिक अमला

आयुष्मान कार्ड बनाने गांव गांव पहुंच रहा प्रशासनिक अमला

रायगढ़, 13 जून 2024/ आयुष्मान कार्ड बनाने का काम रायगढ़ जिले में युद्धस्तर पर चल रहा है। ग्रामीण इलाकों में ऐसे हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है उन्हें चिन्हित कर उनके कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने स्वास्थ्य और पंचायत विभाग का अमला गांव गांव में दस्तक दे रहा है। यहां शिविर लगाकर जिन लोगों के कार्ड नही बने हैं उसे बनाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से रूट चार्ट तैयार कर शिविर लगाए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पिछले दिनों निर्देश देते हुए कहा था कि मुहिम चलाकर जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम पूरा किया जाए। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव लगातार विभागीय समीक्षा कर आयुष्मान कार्ड निर्माण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। धरमजयगढ़ और लैलूंगा के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में विशेष रूप से फोकस करते हुए जिले के सभी विकासखंडों में स्वास्थ्य और पंचायत विभाग के अमले अमले द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है।
शासकीय अस्पतालों में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के ऐसे नागरिक जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है वे अपने पास के शासकीय अस्पताल में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिले में रायगढ़ के जिला अस्पताल, मातृ एवम शिशु चिकित्सालय, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी प्राथमिक और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।
आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
राशन कार्ड, आधार कार्ड, फोटोयुक्त अन्य कोई भी शासकीय पहचान पत्र एवं मोबाईल नंबर के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या शिविर में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं किसी भी प्रकार की सहायता हेतु हेल्प लाईन नंबर 104 में संपर्क कर सकते है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹1.04 करोड़ की ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर संभाग छत्तीसगढ़ के रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने “डिजिटल अरेस्ट” साइबर फ्रॉड मामले में राजस्थान के चुरू जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार...

CHHATTISGARH NEWS

महासमुंद व बसना अनुभाग अंतर्गत शिविर स्थलों में आंशिक संशोधन

0 11 मई को अछोला हाई स्कूल में समाधान शिविर आयोजित महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किए जा रहे...

RAIGARH NEWS

CG : सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता और सादगी का प्रतीक, ओ.पी. चौधरी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 150 नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक...