आयुर्वेद विभाग के योजनाओं का लाभ उठा रहे ग्रामीण

spot_img

आयुर्वेद विभाग के योजनाओं का लाभ उठा रहे ग्रामीण

रायगढ़, 13 जून 2024/ जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत के मार्गदर्शन मेें जिले में संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का संचालन किया जाता है इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुनगा विकासखंड पुसौर जिला-रायगढ़ में प्रति माह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आयुर्वेद विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। डॉ. अजय नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (एम.डी.)द्वारा आस-पास के गांवों में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजन कर जरूरतमंद ग्रामीण लोगों का नि:शुल्क उपचार कर औषधि वितरण किया जा रहा है साथ ही साथ आहार विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या के बारे बताकर लोगों को जागरूक किया जाता है।
शिविर के माध्यम से ग्राम रनभाठा में 61, शिड़ाणी में 46, ग्राम बारडोली में 89, बोंदा में 101 एवं ग्राम रायपाली में 74 रोगियों का उपचार किया गया। शासन द्वारा निरंतर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्ता युक्त शास्त्रोक्त एवं पेटेण्ट औषधियॉ प्रदाय की जा रही है। डॉ.अजय नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने संस्था में प्रतिमाह जीवनशैली में बदलाव हेतु सत्र, औषधियों पौधों की जानकारी मितानिन प्रशिक्षण नियमित योगाभ्यास सत्र, एनसीडी स्क्रीङ्क्षनग एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन सुचारू रूप से संचालन किया जाता है इसमें संस्था के फार्मासिस्ट भोजकुमार मालाकार, राजेश साव, ग्रहण मैत्री, श्रीमती प्रेमबाई मैत्री, पदमा मेहर, चंद्रिका सिदार, अरूणा चौहान, सरिता गुप्ता, निद्रा साव आदि मितानिनों का सक्रिय योगदान रहता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Virat Kohli Premanand Maharaj News: 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने का दावा, विराट कोहली के प्रवक्ता ने बताया निराधार

Virat Kohli Premanand Maharaj News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से लगाए गए उस दावे का...

CHHATTISGARH NEWS

Virat Kohli Premanand Maharaj News: 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने का दावा, विराट कोहली के प्रवक्ता ने बताया निराधार

Virat Kohli Premanand Maharaj News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से लगाए गए उस दावे का...

RAIGARH NEWS

खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

जागरूकता अभियान में पहुंचे रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंहजागरूकता रैली में हुए सम्मिलित, हजारों की संख्या में नागरिकों को दिलाए...