● साइबर जागरूकता : प्रशिक्षण के लिए स्कूल आये शिक्षकों को दी गई साइबर अपराधों की जानकारी….

spot_img

● साइबर जागरूकता : प्रशिक्षण के लिए स्कूल आये शिक्षकों को दी गई साइबर अपराधों की जानकारी….

● सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर सेल की टीम ने शिक्षकों को बताया साइइर फ्राड से बचाव के उपाए और सावधानियां…..

*14 जून रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर साइबर सेल की टीम द्वारा “साइबर चेतना” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को विविध साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में आज साइबर सेल की टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर रायगढ़ में ट्रेनिंग टीचर्स को विविध साइबर अपराधों की जानकारी दी गई । साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल ने साइबर ठगों द्वारा वर्तमान में अपनाये जा रहे ठगी के पैतरों के बारे में बताया गया जिसमें- सोशल मीडिया से संबंधित फ्रॉड को लेकर प्रोफाइल को सेटिंग पर जाकर सुरक्षित रखना, अंजान टेलीग्राम/व्हाटसअप ग्रुप में जोड़कर बिजनेश,ट्रेडिंग की जानकारी और अधिक लाभ का लालच देकर ठगी को अंजाम देने वालों से बचने किसी भी अंजान ग्रुप में नहीं जुड़ने बताया गया । यूपीआई से संबंधित अपराध, ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी, वर्क फॉर होम ठगी, लक्की ड्रा, ट्रेडिंग के नाम पर हो रही ठगी के विषय में विस्तार से जानकारी दिया और उनसे बचाव के उपाय बताए । महिला प्रधान आरक्षक रेनू मंडावी सिंह ने अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता के बारे में बताकर शिक्षकों को मोबाइल पर अभिव्यक्ति ऐप अपलोड करने प्रेरित किया और पुलिस सहायता के लिए डायल 112 की जानकारी दी गई । प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जानकारी देते हुए चाइल्ड पोर्नोग्राफी के विषय में बताया गया और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता करने से बचने बताया गया तथा किसी भी फ्रॉड के फ्रॉड होने पर 1930 पर कॉल कर मदद लेने अथवा नजदीकी थाना/साइबर सेल में शीघ्र जानकारी देकर बताया गया । जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सेल के आरक्षक महेश पंडा व स्टाफ भी उपस्थित थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Virat Kohli Premanand Maharaj News: 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने का दावा, विराट कोहली के प्रवक्ता ने बताया निराधार

Virat Kohli Premanand Maharaj News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से लगाए गए उस दावे का...

CHHATTISGARH NEWS

Virat Kohli Premanand Maharaj News: 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने का दावा, विराट कोहली के प्रवक्ता ने बताया निराधार

Virat Kohli Premanand Maharaj News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से लगाए गए उस दावे का...

RAIGARH NEWS

खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

जागरूकता अभियान में पहुंचे रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंहजागरूकता रैली में हुए सम्मिलित, हजारों की संख्या में नागरिकों को दिलाए...