स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे युवक को भूपदेवपुर पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब और इलेक्ट्रानिक स्कूटी जप्त…..

spot_img

● स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे युवक को भूपदेवपुर पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब और इलेक्ट्रानिक स्कूटी जप्त….. *21 जून, रायगढ़* । आज दिनांक 21.06.2024 को मुखबीर सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की पेट्रालिंग द्वारा ग्राम किरीतमाल एनएच-49 पर घेराबंदी कर इलेक्ट्रानिक स्कूटी पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे युवक को पकड़ा गया है । जानकारी के मुताबिक आज सुबह थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति महुआ शराब अवैध बिक्री के लिये इलेक्ट्रानिक स्कूटी पर लेकर ग्राम किरीतमाल की ओर आ रहा है । थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ को तत्काल किरीतमाल पहुंचकर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । थाना भूपदेवपुर की पेट्रोलिंग द्वारा ग्राम किरीतमाल एनएच-49 के समीप घेराबंदी कर संदेही स्कूटी चालक को शराब तस्करी करते पकड़ा गया । संदेही अपना नाम *डिगाम्बर साहू पति गजानंद साहू उम्र 31 वर्ष साकिन किरीतमाल थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़* बताया जिसके कब्जे से दो-दो लीटर क्षमता वाले पांच कोल्डड्रिंक बॉटल में भरा कुल 10 लीटर महुआ शराब पाया गया जिसे डिगाम्बर साहू द्वारा अवैध बिक्री के लिए परिवहन करना बताया । आरोपी डिगाम्बर साहू से *10 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹1,000 रूपये* तथा एक लाल रंग की इलेक्ट्रानिक स्कूटी क्रमांक CG-13 AS-4533 कीमती ₹70,000 *कुल जुमला किमती ₹71,000* का जप्त कर आरोपी पर थाना भूपदेवपुर में अप.क्र. 65/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । जप्त इलेक्ट्रानिक स्कूटी को पुलिस राजसात की कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी को प्रेषित किया जावेगा । शराब रेड कार्रवाई में थाना भूपदेवपुर के प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक मुरली पटेल, बोधराम सिदार और विजय पटेल शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

AI Voice Cloning Scam: अब आवाज से भी हो सकती है ठगी, अपनों की आवाज में फोन कर खाली कर सकते हैं बैंक अकाउंट

AI Voice Cloning Scam: डीपफेक तस्वीर और वीडियो के बाद अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए आवाज की हूबहू नकल कर ठगी के...

CHHATTISGARH NEWS

AI Voice Cloning Scam: अब आवाज से भी हो सकती है ठगी, अपनों की आवाज में फोन कर खाली कर सकते हैं बैंक अकाउंट

AI Voice Cloning Scam: डीपफेक तस्वीर और वीडियो के बाद अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए आवाज की हूबहू नकल कर ठगी के...

RAIGARH NEWS

मोबाइल टावर से  बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरी चोरी का मामलावारदात में शामिल आरोपी हेमंत राठिया गिरफ्तार, पूर्व में उसके...