छतीसगढ प्रदेश के पटवारी संघ ने किया हड़ताल का ऐलान…. कल से नहीं मिलेगी नक्शा-खसरा की जानकारी……!

spot_img

छतीसगढ प्रदेश के पटवारी संघ ने किया हड़ताल का ऐलान…. कल से नहीं मिलेगी नक्शा-खसरा की जानकारी……!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे प्रदेश में कृषि प्रधान राज्य के तौर पर है, कृषि प्रधान राज्य होने के नाते यहां पहली बारिश के साथ कृषि कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन कृषि कार्य शुरू होने के साथ ही किसानों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, दरअसल प्रदेश के पटवारियों ने अपनी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर कल यानि 8 जुलाई से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है, वहीं, पटवारी संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पटवारी संघ 32 सूत्रीय मांगों को लेकर आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है, ऑनलाइन काम के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है। साथ ही ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए मांग की गई है, इसके लिए उन्होंने जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना की मांग की है।छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ ने अभी दो दिनों के लिए हड़ताल की चेतावनी देते हुए कहा है,कि दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है,तो फिर वे अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जा सकते हैं, राजस्व पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री के सामने भुईंया एप में सुधार के अलावा लगभग 32 मांगो का एक चार्टर रखा है,और अभी 8-9 जुलाई को आंदोलन की चेतावनी दी है।

वहीं इस मामले में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा का कहना है, कि पटवारी संघ के कुछ नेता अपने एक साथी को बचाने के लिए आंदोलन की बात कर रहे हैं, जहां तक भुईंया एप में जो कठिनाई आ रही है, उसे सुधार करने का प्रयास जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...