spot_img
spot_img

*सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात के सुचारू संचालन हेतु सड़कों से आवारा मवेशीयों को हटाया जा रहा*

spot_img
spot_img
spot_img

*सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात के सुचारू संचालन हेतु सड़कों से आवारा मवेशीयों को हटाया जा रहा*

*जुलाई माह में हुई हैं 9200 रूपये के जुर्माना की कार्यवाही*

*कलेक्टर ने की आमजन से अपील पशुओं को खुला में न छोड़ें*
विनय सिंह
*बेमेतरा कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र उपाध्याय की उपस्थिति में आमजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात को सुचारू बनाना है। नगरीय निकाय आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए विभिन्न कार्यवाही कर रहे हैं। यह कार्यवाही सड़कों पर यातायात और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जाती है। सड़कों पर मवेशियों के बैठने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ये मवेशी अचानक सड़क पर आ सकते हैं, जिससे वाहनों की टक्कर होने का जोखिम होता है। इसके अलावा, रात में कम रोशनी में या तेज गति से गाड़ी चलाते समय मवेशियों को देखने में मुश्किल हो सकती है, जिससे गंभीर दुर्घटनाएँ हो सकती हैं। इसी कारण से नगर निकाय और प्रशासन इन मवेशियों को सड़कों से हटाने और उनके लिए सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था करने का प्रयास लगातार जारी हैं । जुलाई माह में 9200 की जुर्माना की कार्यवाही की गई है । पशु मालिको को समझाइश दिया जा रहा की पशु को खुले में ना छोड़े ।
नगरीय निकाय एवं पुलिस विभाग द्वारा पशुओं की पहचान कर आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाता है। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए काउ कैचर का उपयोग किया जा रहा है। काउ कैचर एक विशेष प्रकार का उपकरण या वाहन है, जिसका उपयोग सड़कों पर आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से पकड़ने और उन्हें शेल्टर में ले जाने के लिए किया जाता है |पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित शेल्टर कांजी हाउस और गौठानो में भेजा जा रहा है जहां उनकी देखभाल की जा सके। सड़कों पर निगरानी बढ़ाई गई है ताकि कोई भी आवारा पशु सड़कों पर न आ सके | आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने पशुओं को खुला न छोड़ें और सड़कों पर पशुओं की उपस्थिति से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दें।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए

कोरबा - कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए

कोरबा - कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...