spot_img
spot_img

*नशे के विरुद्ध कार्रवाई में घरघोड़ा पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेच रहे युवक को रेड कर पकड़ा*……

spot_img
spot_img
spot_img

● *नशे के विरुद्ध कार्रवाई में घरघोड़ा पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेच रहे युवक को रेड कर पकड़ा*……

● *आरोपी से 560 नग प्रतिबंधित टैबलेट जप्त, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही*…..

*29 जुलाई, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर नशे के विरुद्ध जिले में अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है । शनिवार 27 जुलाई को रायगढ़ शहर में नाबालिकों को सुलेशन (पंचर बनाने में काम आने वाला पदार्थ) बेचने वाले पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़-ग्रामीण श्री राम गोपाल करियारे के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों पर निगाह रखी जा रही है कि आज दिनांक 29/07/2024 के दोपहर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा में रहने वाला ललित कनौजिया बायपास रोड ढोरम के पास अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है । सूचना पर तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही के लिए रवाना हुई । पुलिस ने मुखबीर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर *आरोपी ललित कनौजिया पिता रामचंद्र कनौजिया उम्र 33 साल वार्ड क्रमांक 2 ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा* के कब्जे से थैली में रखा 70 स्ट्रीप, प्रत्येक में 08-08 नग कुल 560 नग प्रतिबंधित SPAMO-PROXYVON PLUS कीमती ₹5,656 की जप्ती की गई है । आरोपी के कृत्य पर थाना घरघोड़ा में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक राजेश कुमार और दिलीप कुमार साहू, की अहम भूमिका रही है । आगे भी जिले में नशे के विरूद्ध अभियान स्तर पर कार्रवाई जारी रहेगी ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा: 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल; मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सेमरमथानी मोड़ के पास पेड़ से टकराई यात्री बस, बस मालिक की भी मौत; 15 घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा: 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल; मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सेमरमथानी मोड़ के पास पेड़ से टकराई यात्री बस, बस मालिक की भी मौत; 15 घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया...

RAIGARH NEWS

राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा की एके-47 फायरिंग का मामला पीएचक्यू पहुंचा, मांगा गया स्पष्टीकरण

दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान वायरल हुआ था वीडियो; पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने हथियार संभालने के तरीके और सुरक्षा मानकों पर...