WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*प्रदर्शनकारियों ने 12 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

प्रदर्शनकारियों ने 12 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सब स्टेशन के सामने सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ..

विनय सिंह

मुंगेली-विद्युत विभाग के लचर व्यवस्था के चलते क्षेत्र में हो रही अनियमित बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर की कमी और क्षेत्र की विभिन्न मांगो को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों 29 जुलाई सोमवार को नगर पंचायत सरगांव पथरिया मोड़ स्तिथ सब स्टेशन का घेराव कर दिया। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन भी किया।
ज्ञात हो की 4 जुलाई को सरगांव तहसीलदार शशि नर्मदा नायक को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर श्रेत्र में हो रही बिजली की समस्या के बारे में बताया था। परंतु आज दिनांक तक निराकरण नहीं किए जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने सब स्टेशन के सामने प्रदर्शन कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही है अघोषित बिजली कटौती से वे परेशान है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगे है जिससे बिजली आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस तरह से 12 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव छत्तीसगढ शासन,जिला कलेक्टर तथा मुख्य अभियंता एवं कार्यपालन यंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता दिलीप कौशिक ने कहा कि –क्षेत्र के बड़े निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के द्वारा अघोषित बिजली कटौती गांवों में लगे कम हार्स पावरों के ट्रांसफार्मरों को नहीं बदलवाने एवं अधिकारियों कर्मचारियों की तानाशाही रवैया को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस कारण से आम जनता के हित में हम सब सड़क की लड़ाई लड़ रहें हैं। आज ज्ञापन सौंपा जाएगा। समय पर मांग पुरा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन नेशनल हाईवे में चक्का जामकर किया जाएगा।

आशुतोष पांडे ने उपस्थित जनता के हक में अपनी आवाज उठाते हुए कहा कि– इस वक्त किसानों के फसल बुवाई रोपाई का समय चल रहा है। ऐसे में बिजली की कटौती करना सरकार और बिजली विभाग के निकम्मापन को दर्शाता है।

कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष विनोद घृतलहरे ने –शासन प्रशासन बिजली विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जमकर लताड़ा। मंच का संचालन पार्षद एजाज अहमद ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में सरपंच संघ अध्यक्ष निर्मल दिवाकर, सौकत अली, नेतराम साहू, जनपद सदस्य पुष्पा घृतलहरे, गोविंद साहू, टीका यादव, विश्वनाथ देवांगन, अशोक साहू, गौतम, हिराऊ, पार्षद राकेश साहू, रामफल लहरी, गोपाल अग्रवाल, मुकेश साहू, मनीष यादव, दबेश साहू, किशोर ठाकुर, मानस राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में आसपास के श्रेत्र से आए ग्रामीण किसान, युवा एवं महिला मौजूद रहे।

12 मांगे जो ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा

1 सरगांव परिक्षेत्र में नवीन विद्युत वितरण केंद्र स्थापित किया जाए। ताकि सरगांव स्तिथ सब स्टेशन में लोड कम हो सके।

2 नगर पंचायत सरगांव एवं ग्रामीण क्षेत्र के फील्डर को अलग-अलग किया जाए।

3 नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर एवं कम हॉर्स पावर के लगे ट्रांसफार्मर के स्थान पर आवश्यकता अनुसार अधिक हॉर्स पावर के ट्रांसफार्मर को लगाया जाए।

4 जर्जर विद्युत खंबो एवं लटकते तथा एक दूसरे से सटे सर्विस तारों का सुधार किया जाए।

5 ट्रांसफार्मर में लगे खुले ग्रिप को ढाका जाए एवं नए केवल तार लगाकर डियो की शीर्घ मरम्मत किया जाए।

6 किसानों के खेतों में ट्वूबवेल के लिए विभाग द्वारा स्वीकृत हुए विद्युत खंभों एवं विद्युत कनेक्शन को शीघ्र प्रदान किया जाए।

7 अघोषित बिजली कटौती को शीघ्र बंद किया जाए।

8 किसान एवं व्यापारीयों व उपभोक्ताओं के प्रति विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे क्रुव्याहार को शीघ्र रोका जाए।

9 सरगांव विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थ जेई राणा को स्थानांतरित किया जाए।

10 विद्युत विभाग में स्थाई कर्मचारी की भर्ती किया जाए।

11 तत्काल ठेका कर्मचारियों की भर्ती किया जाए जिससे मुख्य रूप से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।

12 नगर पंचायत सरगांव के सभी वार्ड में 3 फेस लाइन किया जाए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...

CHHATTISGARH NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...

RAIGARH NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...