*रैरूमाखुर्द पुलिस ने चलित थाना में दी ग्रामीणों को समझाइश*….

● *रैरूमाखुर्द पुलिस ने चलित थाना में दी ग्रामीणों को समझाइश*….

*06 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर आज पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द द्वारा ग्राम बाकारूमा में चलित थाना लगाया गया जिसमें गांव के सरपंच, पंच, कोटवार तथा ग्रामीण मौजूद रहे । चलित थाना में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनीष कांत द्वारा रहवासियों को वर्तमान में घटित होने वाले साइबर फ्रॉड, सोना-चांदी चमकाने वाले के नाम पर ठगी करने वाले, संदिग्ध फेरी वालों के द्वारा रैकी कर चोरी/लूट की कारित करने वाले अपराध के बारे में जानकारी देकर इस प्रकार के होने वाले अपराधों के रोकथाम के उपाय बताया गया । चौकी प्रभारी ने बरसात के समय जमीन पर सोने से बचने की जानकारी दी जिससे सांप बिच्छू का खतरा होता है । चौकी प्रभारी द्वारा क्षेत्र में मवेशी तस्करी की सूचना पुलिस को देने की बात कही। साथ ही गांव में अवैध शराब, जुआ, सट्टा या अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने की समझाइश भी दी गई। ग्रामीणों के साथ चलित थाना में चौकी प्रभारी एसआई मनीष कांत के साथ प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, चिंतामणी कुर्रे व चौकी स्टाफ मौजूद रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत का असर, ग्राम पंचायत तिलई की रोजगार सहायिका बर्खास्त

अकलतरा। प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर उठाई गई शिकायतों का असर अब दिखाई देने लगा है। जिला जांजगीर-चांपा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...