WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने स्कूली छात्राओं को साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक: सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के टिप्स किए साझा*….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● *डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने स्कूली छात्राओं को साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक: सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के टिप्स किए साझा*….

● *तराईमाल स्कूल में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को दी ऑनलाइन सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी*…..

● *जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं के साथ अध्यापकों ने लिया साइबर सुरक्षा की शपथ*….

*08 अगस्त, रायगढ़* । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर साइबर जागरूकता को लेकर नियमित रूप से जिले के विभिन्न थानाक्षेत्र अंतर्गत जागरूकता आयोजित किये जा रहे हैं । इसी कड़ी में आज पूंजीपथरा पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तराईमाल में आयोजित सायबर जनजागरूकता कार्यक्रम में साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, डीएसपी अमन लखीसरानी, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, साइबर एक्सपर्ट प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने स्कूली छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने छात्राओं को नवीन कानूनों की संक्षित रूप में जानकारी दी गई तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के महत्वपूर्ण टिप्स दिए और ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग, साइबर बुलिंग, यूपीआई फ्रॉड, प्रोफाइल हैकिंग, ट्रेडिंग फ्रॉड आदि के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को डेमो देकर सोशल मीडिया प्रोफाइल सुरक्षित रखने हेतु सेटिंग से प्रोफाइल लॉक और प्राइवेसी सेटिंग तथा व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरीफिकेशन बताया गया ।

डीएसपी अभिनव ने छात्राओं को ऑनलाइन संपर्क में अनजान लोगों से सावधानी बरतने का सुझाव दिया और बताया कि साइबर अपराध होने पर सजगता दिखायें साइबर हेल्प नंबर1930 या छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर पुलिस पोर्टल में शिकायत दर्ज करें, नजदीकी थाने पुलिस से सहायता प्राप्त करें। डीएसपी अभिनव ने छात्राओं को बताया कि डिजिटल युग में जागरूक नागरिक बनना है, ताकि वे इंटरनेट का उपयोग सुरक्षित रूप से कर सकें और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार न बनें।

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने छात्राओं को छेड़खानी जैसे घटनाओं को बिना दबाए पुलिस से मदद लेने कहा। पुलिस की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर डायल 112, थाना प्रभारी पूंजीपथरा मोबाइल नंबर की कार्यक्रम के अंत में डीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम में मौजूद, छात्राओं, अध्यापकों और स्थनीय जनप्रतिनिधियों को साइबर फ्रॉड से बचाने 07 बिंदुओं पर साइबर सुरक्षा शपथ दिलाया गया । कार्यक्रम में डीएसपी अभिनव उपाध्याय, डीएसपी अमन लखीसरानी, इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा, एएसआई सरस्वती महापात्रे, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, उप सरपंच श्री घनश्याम मालाकार तथा गणमान्य नागरिकों में श्री पितरु मालाकार, श्री श्याम मालाकार, श्री खीरसागर मालाकर, श्री दुलालु बेहरा, छात्राएं एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

RAIGARH NEWS

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...