● *घरघोड़ा पुलिस की तत्परता: लापता बालिका को दस्तयाब कर नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*….

● *घरघोड़ा पुलिस की तत्परता: लापता बालिका को दस्तयाब कर नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*….

*12 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस महिला संबंधी अपराधों को लेकर गंभीरता से काम कर रही है, हाल ही में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुमित सोनवानी को गिरफ्तार किया। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। 6 अगस्त 2024 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी बेटी 5 अगस्त 2024 को स्कूल गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घरवालों को शक था कि सुमित सोनवानी, निवासी झरियापाली, उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने अपराध क्र. 229/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस. का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 7 अगस्त 2024 को नाबालिग को बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि सुमित सोनवानी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले में धारा 87, 64, 65 बी.एन.एस. और 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं। पीड़िता का बयान माननीय न्यायालय में दर्ज कराया गया और बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग कराई गई।

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार सोनवानी, पिता पुनाउराम सोनवानी (25 वर्ष), को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसका उपयोग किया गया हीरो एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल (क्र. सीजी-13-ए.आर-9607) भी जब्त कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई महिला अपराधों के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाती है, जिससे जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...