spot_img
spot_img

राशन दुकानदार की भ्रष्टाचार के कारण भूखे पेट सोने को मजबूर ग्रामीण …

spot_img
spot_img
spot_img

राशन दुकानदार की भ्रष्टाचार के कारण भूखे पेट सोने को मजबूर ग्रामीण …

घोटालेबाज रोजगार सहायक ने दे रहा ग्रामीणों को हर माह राशन…

पॉस मशीन में अंगूठा लगवा कर बिना राशन दिए भेज देते रोजगार सहायक रंजीत …

सरकार के लाख कोशिश के बाद भी भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रहा है, गरीबों को मिलने वाली राशन घोटाला की खबर आये दिन अखबारों के सुर्खियां बटोर रही है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकास खण्ड में भी राशन घोटला खुलकर सामने आ रही है, और इन घोटालेबाज राशन दुकानदारों पर कार्यवाही स्थानीय प्रशासन नहीं करते हैं। गरीबों के पेट का निवाला छीनने वालों की शिकायत करने पर भी स्थानीय प्रशासन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करते हैं ।जिसका नतीजा है कि इनके हौसले बुलंद हो गया है। आज हम बात करने जा रहे हैं लैलूंगा विकासखण्ड के मुकडेगा पंचायत के राशन दुकान की, इस पंचायत का राशन दुकान संचालन रोजगार सहायक रंजीत करते हैं, इस राशन दुकानदार से ग्रामीण परेशान है। कई-कई माह का राशन गरीबों को नहीं बांटा गया है जिसके कारण कई गरीब परिवार भूखे पेट सोने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान संचालन करने वाला रोजगार सहायक हितग्राहियों से पॉस मशीन में अंगूठा लगवा लेते हैं हर माह, लेकिन राशन नहीं देते हैं। माह के लास्ट में एक दो दिन राशन वितरण करते हैं और कुछ ही कार्डधारियों को राशन देते हैं, और ग्रामीणों को बोल दिया जाता है कि इस माह का राशन खत्म हो गया अगले माह मिलेगा, लेकिन ग्रामीणों के लिए अगला माह कभी भी नहीं आता है फिर शुरू हो जाता है वही पूराना खेल पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने का। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी कई बार लैलूंगा के अधिकारियों से किया गया है लेकिन कभी भी इस राशन घोटाला करने वाला रोजगार सहायक पर कोई कार्यवाही तो दूर जांच तक नहीं करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गरीबों को मिलने वाली राशन पर गिद्ध की नजर रखने वाला रोजगार सहायक के खिलाफ अब लैलूंगा नहीं उच्च अधिकार एवं मुख्यमंत्री से करेंगे, क्योंकि लैलूंगा के अधिकारी-कर्मचारी इस घोटाले बाज राशन दुकानदार के साथ क्या सेटिंग है किसी को नहीं मालूम, ये लोग इस रोजगार सहायक की घोटाला की जांच नहीं करेंगे? अब देखना होगा कि समाचार प्रकाशन के बाद गरीबों के पेट में लात मारने वाले राशन विक्रेता रोजगार सहायक पर क्या कार्यवाही होता है?

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

बिलासपुर - साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन समारोह आज मानव...

CHHATTISGARH NEWS

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

बिलासपुर - साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन समारोह आज मानव...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...