*प्रयोगशाला सहायक और तकनीशियन परीक्षा 25 अगस्त को*

*प्रयोगशाला सहायक और तकनीशियन परीक्षा 25 अगस्त को*

*पहचान पत्र से ही केन्द्र में मिलेगा प्रवेश*

रायगढ़, 23 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 25 अगस्त 2024 को रायगढ़ जिला मुख्यालय में प्रयोगशाला सहायक और तकनीशियन परीक्षा आयोजित किया जायेगा। परीक्षार्थी व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा प्रात: 10 बजे से 12.15 बजे तक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक सम्पन्न होगी। रायगढ़ जिले के अंतर्गत प्रात: की पाली में 21 परीक्षा केंद्र एवं शाम की पाली में 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटे पूर्व प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे एवं परीक्षा प्रारंभ होने की 15 मिनट के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकेगी।
*मूल परिचय पत्र एवं प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य*
सभी परीक्षार्थी अपना फोटो युक्त मूल आईडी जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय के फोटो परिचय पत्र, फोटो युक्त अंकसूची, बोर्ड परीक्षा के लिए जारी फोटोयुक्त प्रवेश पत्र आदि लेकर आना अनिवार्य होगा। ध्यान रखें फोटोकॉपी या मोबाइल में परिचय पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे। परीक्षा दिवस को परीक्षा केंद्र पर उपरोक्त मूल पहचान पत्र में से कोई एक पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थी अपने साथ व्यापम द्वारा जारी प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट में जाकर प्रिंट आउट निकाल सकते है जिसे लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना आवश्यक होगा। ध्यान रखें इसमें से व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा करनी होगी। परीक्षार्थी अपने साथ ओएमआर शीट लिखने के लिए नीले एवं काले रंग का बालपॉइंट पेंन लेकर उपस्थित होना हैं। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलक्यूलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर आना मना है।
*परीक्षा केंद्र की कर लें पूर्व जांच*
सभी परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र में दर्शित केंद्र को जाकर लोकेशन अवश्य देख लेनी चाहिये एवं समय पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो जायें, गलत परीक्षा केंद्र में शामिल होने की स्थिति में ओएमआर शीट की जांच नहीं हो पायेगी।
*नोडल अधिकारी नियुक्त*
प्रयोगशाला शाला सहायक और तकनीशियन परीक्षा के सफल संचालन के लिये कलेक्टर द्वारा श्री महेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ मोबाइल नम्बर 77468-9383 को नोडल अधिकारी एवं श्री भुवनेश्वर पटेल सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा मोबाइल नम्बर 70000-81311 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्राथमिक शाला चारगोड़ा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सवनवप्रवेशी बच्चों के स्वागत से गूंजा प्राथमिक शाला चारगोड़ा परिसर

20 जून 2026 रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 स्थित प्राथमिक शाला चारगोड़ा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...