(महिला से छेड़छाड़ ,घरघोड़ा थाने में मामला दर्ज पीड़िता ने नामजद दर्ज कराई रिपोर्ट…)

(महिला से छेड़छाड़ ,घरघोड़ा थाने में मामला दर्ज
पीड़िता ने नामजद दर्ज कराई रिपोर्ट…)

गांव में सरेआम बदनीयती से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी फरार

★★★★★★★★★★★★★★★★★★

घरघोड़ा! घरघोड़ा से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम झरियापाली की एक महिला ने गांव के ही कैलाश दासे नामक व्यक्ति द्वारा बदनीयती से छेड़छाड़ करने की शिकायत घरघोड़ा थाने में दर्ज कराई है । पीड़िता के शिकायत अनुसार कैलाश दासे जो कि झरियापाली का ही निवासी है लम्बे समय से महिला पर बुरी नजर रखते हुए पीड़िता को परेशान करता रहा है । पीड़िता के बयान अनुसार मार्च 2024 से आरोपी बुरी नीयत से महिला को येन केन प्रकारेण परेशान करता रहा है कभी रात में घर का दरवाजा खटखटाना और दरवाजा खोलने बोलना तो कभी राह चलते फब्तियाँ कसने जैसे कृत्यों से पीड़िता तंग आ चुकी थी । अंततः पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया और पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने में नामजद शिकायत दर्ज करवा दी है ।

*पीड़िता की शिकायत पर बीएन एस की धारा 79 दर्ज*

पीड़ित महिला द्वारा दिए गए बयान अनुसार हमेशा की तरह 15 अगस्त के रोज भी आरोपी द्वारा बीच सड़क पर महिला को कहां जा रही हो कह कर गंदे इशारे किए गए महिला ने बताया कि आरोपी लंबे समय से महिला पर बुरी नजर रखे हुए था एवं उस पर फब्तियाँ कसता रहता था । महिला के अनुसार आरोपी द्वारा लगातार की जा रही छेड़खानी पीड़िता भयभीत है और अपने घर से निकलने में भी डरने लगी है अब पुलिस में रिपोर्ट लिखने के बाद महिला को उम्मीद है कि उसे न्याय मिलेगा और रोज-रोज के छेड़खानी से राहत भी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...