*खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर छापेमार कार्रवाई : ग्राम चारपारा में 10.5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार, शराब बनाने की सामग्री भी जब्त*….

● *खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर छापेमार कार्रवाई : ग्राम चारपारा में 10.5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार, शराब बनाने की सामग्री भी जब्त*….

*25 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए आज दिनांक 25.08.2024 को थाना प्रभारी खरसिया श्री कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में खरसिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम चारपारा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान *आरोपी चन्द्रशेखर लहरे पिता पुनीराम लहरे, उम्र 44 वर्ष, निवासी चारपारा, थाना खरसिया, जिला रायगढ़* के घर से 10.500 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के बर्तन, तवेला डेकची स्टील का ढक्कन सहित 2100/- रूपये की संपत्ति जप्त की गई है। साथ ही, आरोपी के घर में मिले 20-25 डिब्बा महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 488/24 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस छापामार कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया श्री कुमार गौरव साहू के हमराह सउनि उमाशंकर धृतान्त, प्रआर 584 बिरिछ राम सांडे, आर 55 सत्यनारायण सिदार, आर 875 रमेश बरेठ, आर 767 योगेन्द्र सिंह सिदार, और आर 490 पवन जाटवर का विशेष योगदान रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की एनडीपीएस मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई, 52 किलो गांजा मामले में सप्लायर महिला गिरफ्तार

अप्रैल माह में पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्करों से पूछताछ में खुला राज, ओडिशा से गिरफ्तार हुई मुख्य सप्लायरसंबलपुर स्टेशन के पास से गांजा उपलब्ध...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की एनडीपीएस मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई, 52 किलो गांजा मामले में सप्लायर महिला गिरफ्तार

अप्रैल माह में पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्करों से पूछताछ में खुला राज, ओडिशा से गिरफ्तार हुई मुख्य सप्लायरसंबलपुर स्टेशन के पास से गांजा उपलब्ध...