*तीन फरार वारंटी गिरफ्तार: कोतरारोड़ पुलिस की सटीक कार्रवाई*….

● *तीन फरार वारंटी गिरफ्तार: कोतरारोड़ पुलिस की सटीक कार्रवाई*….

*रायगढ़, 27 अगस्त 2024* । आज कोतरारोड़ पुलिस ने फरार वारंटियों की सूचना लेकर चोरी के संगीन मामले में तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी गेंद लाल बघेल (35), सरजू सिदार (35), और अनिल यादव (27) को उनके गांव लिटाईपाली से हिरासत में लिया गया। इन आरोपियों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 273/2022 धारा 457, 380, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज था, वे न्यायालय के समन पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायगढ़ द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक कुसुम केवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय और आरक्षक चंद्रेश पांडेय ने यह सफल रेड कार्रवाई को अंजाम देकर वारंटियों के गांव जाकर दबिश में उन्हें पकड़ा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्राथमिक शाला चारगोड़ा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सवनवप्रवेशी बच्चों के स्वागत से गूंजा प्राथमिक शाला चारगोड़ा परिसर

20 जून 2026 रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 स्थित प्राथमिक शाला चारगोड़ा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...