*उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने शहर के पांच वार्डों को दी 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात*

spot_img

*उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने शहर के पांच वार्डों को दी 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात*

रायपुर – प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम के पांच वार्डों में कुल 50 लाख के विभिन विकास कार्यों की सौगात दी।
वार्ड क्रमांक 23, कपिलेश्वर मंदिर, पंडित रवि शंकर नगर परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मंत्री लखन लाल देवांगन ने भूमिपूजन कर शिलापट्टी का अनावरण किया।
वॉर्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर नगर के कृष्णा नगर में जैतखाम के चारों ओर बाउंड्रीवॉल एवम् गेट निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए व कपिलेश्वर धाम भागवत मंच के पास शेड निर्माण लागत 10 लाख रुपए कुल 15 लाख रुपए के कार्यों के भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा की विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद जब पहली बार कपिलेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे तब माताएं और बहनों ने शेड निर्माण कराने का आग्रह की थी। तब तत्काल विधायक मद से इसकी स्वीकृति दी गई थी और आज सौभाग्य की बात है की इस बड़े कार्य का कार्य प्रारंभ हो रहा है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा नगर निगम के सभी वार्डों में जिला खनिज न्यास मद से 5–5 लाख रुपए की राशि जारी की गई थी, अब सभी कार्यों का टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री अरूण साव के मार्ग दर्शन में सभी विकास कार्य को स्वीकृति मिल रही है।

विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा
भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से पंडित रविशंकर नगर सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल के समीप कई महत्वपूर्ण विकास कार्य की मांग की। इस मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री देवांगन ने विधायक निधि से निर्माण करने की घोषणा की।
0 विभिन्न वार्डों में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन
इसी तरह वॉर्ड क्रमांक 25, पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित भूमिपूजन में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन ने पंचमुखी हनुमान और शिवलिंग की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...