ग्राम छोटे मुडपार में 7 लीटर अवैध शराब महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ग्राम छोटे मुडपार में 7 लीटर अवैध शराब महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा
       02 सितंबर, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने के दिए गये निर्देशों पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई जारी है । इसी क्रम में आज खरसिया थाने की महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर एवं हमराह स्टाफ द्वारा अपराध और शिकायतों की जांच के लिए ग्राम भ्रमण पर थे, छोटे मुडपार में पहुंचने पर एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर ने जानकारी दी कि ग्राम छोटे मुडपार का निवासी परदेशी पटैल, सोनबरसा की ओर से महुआ शराब थैले में लेकर छोटे मुडपार की ओर अवैध बिक्री के लिए आ रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने गवाहों के साथ भैनापारा रोड पर घेराबंदी की और आरोपी परदेशी पटैल (उम्र 29 वर्ष) को पकड़ा। उसके पास से एक प्लास्टिक की जरीकन और एक प्लास्टिक की बोतल में लगभग 7 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत ₹700/- आंकी गई है, जप्त की गई। आरोपी परदेशी पटैल के खिलाफ थाना खरसिया में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, आरक्षक अशोक कंवर, रमेश कुमार बरेठ और योगेश साहू शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur News : जन सेवक जिपं अध्यक्ष सालिक साय के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर… पढ़िए पूरी खबर

पत्थलगॉव / अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष , जिला पंचायत अध्यक्ष जन सेवक सालिक साय का जन्मदिन 21 आगामी अप्रेल को है । इस...

CHHATTISGARH NEWS

बरडीह जलाशय की नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-धरसींवा की बरडीह जलाशय के नहर लाईनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 02 करोड़ 43...

RAIGARH NEWS

ओडिशा से गांजा तस्करी की जा रही कार को पुलिस टीम ने थाना तमनार के धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर पकड़ा

ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक...