मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास

चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

spot_img

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास

चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायगढ़, 6 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.30 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.15 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 5.30 बजे रामलीला मैदान आयेंगे एवं वहां चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में 85 वां सार्वजनिक गणेशोत्सव 2024-महाराष्ट्र मंडल में शामिल होंगेे। तत्पश्चात रात्रि 9 बजे नटवर स्कूल से सर्किट हाऊस रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।
             मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 8 सितम्बर को प्रात: 10.35 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम आयेंगे एवं प्रात: 10.45 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड पहुंचेंगे एवं प्रात:10.50 बजे बंजारी माई धाम पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं पूजा तथा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11.40 बजे थाना परिसर पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.30 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...