चक्रधर समारोह: 7 सितम्बर से शुरू होगा सांस्कृतिक महाकुंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शुभारंभ समारोह में होंगे शामिल

पद्मश्री हेमा मालिनी राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका पर देंगी प्रस्तुति

पहले दिन कथक और करमा नृत्य का दिखेगा संगम

spot_img

चक्रधर समारोह: 7 सितम्बर से शुरू होगा सांस्कृतिक महाकुंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शुभारंभ समारोह में होंगे शामिल

पद्मश्री हेमा मालिनी राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका पर देंगी प्रस्तुति

पहले दिन कथक और करमा नृत्य का दिखेगा संगम*

रायगढ़, 6 सितम्बर 2024/ 07 सितंबर से 39 वें चक्रधर समारोह का आगाज होने जा रहा है। अगले 10 दिनों तक कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ सांस्कृतिक रस में सराबोर रहेगी। देश के ख्यातिनाम कलाकार कार्यक्रम देने रायगढ़ पहुंचेंगे। शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। पहले दिन प्रख्यात अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी प्रसिद्ध राधा रास बिहारी का मंचन करेंगी।
         समारोह का शुभारंभ श्री गणेश पूजन, दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से होगा। जिसके पश्चात रायगढ़ कथक घराने के वरिष्ठ कलाकार तथा इस वर्ष पद्मश्री से नवाजे गए श्री रामलाल जी को कथक घुंघरू सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिसके बाद श्री भूपेंद्र बरेठ और साथी कलाकारों द्वारा कथक समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात दर्शकों को छत्तीसगढ़ की माटी के लोक विधा करमा नृत्य का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। जशपुर के श्री मनियर भगत एवं साथी के द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में पद्मश्री हेमा मालिनी राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी।
         चक्रधर समारोह के 10 दिवसीय आयोजन में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के कुल 62 इवेंट आयोजित हैं। जिसमें नृत्य और वादन की विभिन्न विधाओं के साथ गायन और कवि सम्मेलन के कार्यक्रम शामिल हैं।
*चक्रधर समारोह के लिए मंच और पंडाल तैयार*
चक्रधर समारोह के लिए मंच और पंडाल तैयार है। यहां करीब 29 हजार स्क्वायर फीट की बैठक व्यवस्था बनाई गई है। मुख्य डोम पहले की तुलना में बड़ा बनाया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...