बाइक पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, 30 लीटर अवैध शराब, बाइक जप्त

बाइक पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, 30 लीटर अवैध शराब, बाइक जप्त

       09 सितंबर, रायगढ़ । थाना खरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पामगढ़ में दबिश देकर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी बिट्टू डनसेना (उम्र 25 वर्ष) निवासी जबलपुर, थाना भूपदेवपुर से 30 लीटर महुआ शराब और एक पल्सर मोटर साइकिल (क्रमांक CG13 AV 1871) बरामद की गई है।   जप्त महुआ शराब की कीमत ₹3,100 बताई जा रही है। इसके साथ ही ₹1,00,000 मूल्य की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही की है, आरोपी के खिलाफ थाना खरसिया में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस छापेमारी में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, अशोक कंवर और योगेश साहू शामिल थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धान खरीदी घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद सारंगढ़-बिलाईगढ़, थाना सरिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...