spot_img
spot_img

घरघोड़ा : मोटर सायकल से महुआ शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब और  मोटरसाइकिल जप्त

spot_img
spot_img
spot_img

मोटर सायकल से महुआ शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब और  मोटरसाइकिल जप्त

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा


      16 सितम्बर, रायगढ़। कल घरघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंचनपुर तिराहा के पास अवैध महुआ शराब की तस्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी घरघोड़ा, निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा और अन्य स्टाफ शामिल थे।

     पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल पर महुआ शराब लेकर बहिरकेला की ओर बिक्री हेतु जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध मोटर साइकिल (क्रमांक CG 13 AA 2876) को रोका। तलाशी के दौरान मोटर साइकिल पर रखे जरीकेन में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम मनक राम सिदार, पिता राय सिंह सिदार (उम्र 28 वर्ष) और खुलेश्वर सिदार, पिता स्व. सत्यानंद सिदार (उम्र 32 वर्ष), दोनों निवासी फगुरम, बताया। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Lucknow News: राजनाथ सिंह का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, बोले- युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के बजाय टकराव का बनाया...

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप...

CHHATTISGARH NEWS

Lucknow News: राजनाथ सिंह का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, बोले- युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के बजाय टकराव का बनाया...

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...