spot_img
spot_img

शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

spot_img
spot_img
spot_img

शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

सेवानिवृत, कार्यरत शिक्षको तथा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित….

विनय सिंह
बेमेतरा :- बेमेतरा जिले के बेरला में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन क़ृषि उपज मंडी बेरला में किया गया।शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित इस समारोह में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष प्रीतम चंदेल ने किया l कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक अवधेश सिँह चंदेल कार्यक्रम मे शामिल हुए l इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उन्हें समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए उनका अभिनन्दन किया। विधायक ने आगे कहा की शिक्षक हमारे समाज के नींव के पत्थर हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शन के बिना, देश का भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता। मैं सभी शिक्षकों को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूँ।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर हैं। समारोह के दौरान विधायक ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं और सेवानिवृत एवं कार्यरत शिक्षकों को सम्मानित भी किया और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सफ़ेद चन्दन का पौधा भी प्रदान किए। साथ ही रक्तदान करने वाले शिक्षकों को भी प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का समापन विधायक द्वारा सभी शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए किया गया।कार्यक्रम मे जनपद पंचायत बेरला उपाध्यक्ष , मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल, तहसील साहू संघ अध्यक्ष सूर्यकान्त साहू, डायरेक्ट समाधान महाविद्यालय अवधेश सिँह पटेल सहित शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राओं सेवा निवृत शिक्षक उपस्थित रहे l

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Lucknow News: राजनाथ सिंह का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, बोले- युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के बजाय टकराव का बनाया...

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप...

CHHATTISGARH NEWS

Lucknow News: राजनाथ सिंह का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, बोले- युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के बजाय टकराव का बनाया...

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...