WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

जांजगीर-चाम्पा : पत्नी से विवाद के बाद कीटनाशक पीकर युवक ने देदी अपनी जान

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

जांजगीर-चाम्पा : पत्नी से विवाद के बाद कीटनाशक पीकर युवक ने देदी अपनी जान

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरित गांव में एक युवक ने कीटनाशक दवा पी कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा को बताया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी से हुए अनबन के लिए माफी मांगते हुए अपने परिजनों से भी माफी मांगी और खेत के बीच में कीटनाशक पी ली।घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार नवागढ़ थाना के किरित गांव का रहने वाला मुकेश कुमार धीवर 8 साल पहले अपने ही गांव की युवती से लव मैरिज किया था। लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसकी पत्नी घर छोड़ कर अपने मायके चली गई। साथ ही दो बच्चों को भी ले गई। पत्नी से दूर होकर पति ने अपने परिजनों से भी विवाद किया और पत्नी को मनाने की कोशिश की। इसके बाद भी रिश्तों में सुधार नहीं आने पर युवक ने अपनी जीवन समाप्त करने की ठान ली और 15 सितंबर को खेत में कीटनाशक दवा लेकर पहुंचा। जहां युवक ने अपने मौसा सहित परिवार के लोगों को अपनी पीड़ा बताई और अपनी पत्नी को भी अपने दिल की बात बताई। उसने जहर पीने से पहले अपनी पत्नी को बार-बार समझाने की कोशिश की और कहा इस वीडियो को देखने के बाद अपने प्यार का एहसास होने की उम्मीद जताई। जिसके बाद उसने वीडियो बनाते हुए ही कीटनाशक दवा पी ली।

इस वीडियो को देखने के बाद परिवार के लोग खेत में पहुंचे और गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। इस मामले में नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा थाना स्टाफ के लिए आवास की बदहाली: टपकती छत, जर्जर भवन और खंडहरनुमा कमरों में रहने की मजबूरी!

लैलूंगा थाना स्टाफ के लिए आवास की बदहाली: टपकती छत, जर्जर भवन और खंडहरनुमा कमरों में रहने की मजबूरी! लैलूंगा। आम जनता की सुरक्षा में...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूंगा थाना स्टाफ के लिए आवास की बदहाली: टपकती छत, जर्जर भवन और खंडहरनुमा कमरों में रहने की मजबूरी!

लैलूंगा थाना स्टाफ के लिए आवास की बदहाली: टपकती छत, जर्जर भवन और खंडहरनुमा कमरों में रहने की मजबूरी! लैलूंगा। आम जनता की सुरक्षा में...

RAIGARH NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...