spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कापु तहसील अंतर्गत विक्षिप्त व्यक्ति का दलालों ने कर दिया जमीन बिक्री

कापु तहसील अंतर्गत विक्षिप्त व्यक्ति का दलालों ने कर दिया जमीन बिक्री

धरमजयगढ़ :- रायगढ़ जिले के कापु तहसील अंतर्गत ग्राम सुपकालो में विक्षिप्त व्यक्ति का जमीन को दलालों द्वारा बिक्री करने का मामला इनदिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक तरफ जमीन का रजिस्ट्री हॉल ही में हुआ है वही पटवारी द्वारा उक्त जमीन का रजिस्ट्री के साथ ही साथ फौती नामांतरण का प्रकरण बकायदा दर्ज किया गया हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जमीन सुपकलो निवासी सनकुवर पिता परसराम और पंचराम पिता परसराम का है जो की पंचराम विक्षिप्त है जो की गांव में घूमते रहता है जिसे किसी तरह सिसरिंगा के दलाल द्वारा 6.44 एकड़ के जमीन को 2.50 लाख रुपए में सौदा करके जमीन मालिक को 7.50 लाख रुपए का सौदा होना बताया गया वही जमीन मालिक को दलाल द्वारा 2.20 लाख रुपए दिया गया बाकी शेष राशि को भी दलाल द्वारा ही अपने पास रख लिया गया।

मामला की जानकारी की हकीकत जानने के लिए जब हमारे द्वारा किसान के पास गए तो पता चला की घोंचल निवासी पवन राठिया द्वारा सनकुवर पिता परसराम और पंचराम पिता परसराम को धरमजयगढ़ लेजाकर रजिस्ट्री कराया गया वही सनकुंवर को महज 2.20 हजार रुपए दिया। इस संबंध में सनकुंवर के पति द्वारा बोला गया की 2.20 हजार रुपए देकर जमीन का रजिस्ट्री कराया गया जब मैं बोला की पूरा पैसा दो तो मुझे गाड़ी के अंदर बैठा कर रखा गया जिससे यहां मुझे पवन राठिया के ऊपर शंका जाहिर हो रहा है कही उसके द्वारा तो जमीन के पैसा को हड़पा नही जा रहा।

इसमें यह बात अब सामने निकल कर आ रही है की आखिर कैसे जिस जमीन का फौती नामांतरण प्रकरण दर्ज है वही उसी जमीन का रजिस्ट्री भी हो गया । वही विक्षिप्त व्यक्ति का चुपचाप जमीन रजिस्ट्री कर दिया गया इसकी जानकारी उनके परिजनों तक को नही, जिससे हम यह प्रतीत होता है की कही इसमें जिम्मेदार अधिकारियों का संलिप्तता तो नहीं।

एन के सिन्हा(तहसीलदार कापु) :- मामला मेरे संज्ञान में आया है मेरे द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल

संभागीय ब्यूरो सुखदेव आजाद जिला मुंगेली माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना प्रदेश के मध्यम...
Latest
जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र... वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस