WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मारपीट मामले के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर*

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

 

● *मारपीट मामले के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर*

*18 सिंतबर, रायगढ़* । कोतवाली पुलिस ने 27 नवंबर 2023 को हुई एक मारपीट की घटना में फरार आरोपी मनीष निकुंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल द्वारा लगातार गंभीर मामलों के फरार आरोपियों की जानकारी मुखबीरों से ली जा रही है, इसी तारतम्य में पुलिस को यह सफलता मिली ।

रिपोर्टकर्ता श्रीमती गीताबाई सारथी निवासी चांदनी चौक रायगढ़ ने 27 नवंबर 2023 को थाना कोतवाली में अपने बेटे सचिन सारथी और पति हेमलाल के साथ झगड़े, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 27 नवंबर की सुबह पुरी बगीचा के पास आरोपी समीर उरांव एवं उसके साथियों ने सचिन और उसके पिता हेमलाल सारथी के साथ मारपीट की थी । थाना कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट पर आरोपी समीर उरांव एवं उसके साथियों पर नामजद अपराध क्रमांक 823/2023 धारा 294, 506, 323, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। आहत सचिन को आयी गंभीर चोटों पर उसे रायपुर रिफर किया गया था, विवेचना दरम्यान प्रकरण में धारा 307,147,148, 336आईपीसी जोड़कर 5 फरवरी और 21 मार्च 2024 को फरार आरोपी- (1) समीर उरांव पिता नवीन उरांव 18 साल (2) राजू उरांव पिता सोनऊ उरांव 47 साल (3) शंकर उरांव पिता चैनलाल उरांव 36 साल (4) फोक्स उर्फ प्रकाश उरांव पिता बरातु उरांव 26 साल सभी निवासी मधुबन पारा रायगढ़ (5) विधि के साथ संघर्षरत बालक को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है । घटना में शामिल आरोपी मनीष उरांव के फरार रहने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 299 जाफौ के तहत कार्रवाई कर आरोपियों के विरूद्ध चालान पेश किया गया था ।

आज दिनांक 18.09.2024 को संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पेट्रोलिंग दौरान फरार आरोपी मनीष निकुंज पिता संजय निकुंज मधुबनपारा, थाना कोतवाली रायगढ़ के संबंध में थाना प्रभारी को सूचना मिली, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, शीघ्र आरोपी के विरूद्ध पूरक चालान पेश किया जावेगा । इस गिरफ्तारी में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...