spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बिग ब्रेकिंग लैलूँगा : जरा सी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

जरा सी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में


रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फूलीकुंडा में पति-पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर उपजे विवाद के बाद गुस्से में आकर एक पति ने लकड़ी से डंडे से अपनी पत्नी के सिर के पीछे हिस्से में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फूलीकुंडा निवासी पंचराम पंडो 27 अपनी पत्नी सुमारी पंडो 25 के साथ लारीपानी साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। जहां उसकी पत्नी सुमारी पंडो को नया कपड़ा दिलाने की मांग की है। जिस पर महिला के पति पंचराम के मना करने पर दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया। जिसके बाद पंचराम ने सुमारी को बाजार में ही छोड़कर घर पहुंच गया। काफी देर बाद जब उसकी पत्नी सुमारी घर पहंुची तब दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पंचराम ने लकड़ी के डंढे से महिला के सिर के पीछे हिस्से में ताबड़तोड वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।
रात भर घर में रखा शव
बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी इसलिये उसने महिला के शव को रात भर घर में ही रखा। महिला के सुबह तक होश में नही आने के बाद उसने ही मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।
चार साल पहले हुई थी शादी
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पंचराम और सुमारी पंडो ने करीब चार साल पहले ही लव मरीज करके एक साथ जीवन यापन करते आ रहे थे और उनका एक बच्चा भी है। कल दोपहर मामूली विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई।
आरोपी पुलिस हिरासत में
महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस फूलीकुंडा गांव पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे लेकर पूछताछ कर रही है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा : सर्व आदिवासी समाज रायपुर की बैठक में युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा अपनी टीम के साथ हुए शामिल

लैलूंगा –छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को रायपुर के  कंवर  भवन में आयोजित किया गया। बैठक में सर्व आदिवासी समाज...
Latest
लैलूँगा : सर्व आदिवासी समाज रायपुर की बैठक में युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा अपनी ट... “छोटे कस्बे का बड़ा कमाल!”
लैलूँगा का TVS शो-रूम बना 2025-26 का बेस्ट डीलर रा...
आधार कार्ड के नाम पर लूट  लैलूँगा में अवैध वसूली से जनता परेशान, कलेक्टर से... BREAKING : रायपुर में थाना प्रभारियों के तबादले, कई TI इधर से उधर, देखें आदेश Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पै... CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश म... छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई, दंतेवाड़ा में लिख रही है...  “एक गलती, 9 लाख का नुकसान: साइबर ठग गिरफ्तार”