spot_img
spot_img

सरकार में रहकर विधायक लालजीत राठिया नही बना सके सड़क,

जन समस्या निवारण शिविर से कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला सीईओ को सड़क निर्माण के लिए सौपे ज्ञापन

spot_img
spot_img
spot_img

सरकार में रहकर विधायक लालजीत राठिया नही बना सके सड़क,

जन समस्या निवारण शिविर से कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला सीईओ को सड़क निर्माण के लिए सौपे ज्ञापन।

रायगढ़ :- खरसिया से छाल, हाटी, धरमजयगढ़, पत्थलगांव तक का सड़क निर्माण की स्वीकृति 2021-2022  में हुआ था । स्वीकृति के बाद ठेकेदार द्वारा बकायदा कार्य प्रारंभ किया गया था परंतु आज पर्यंत तक 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य अधूरा है ।

जब सड़क निर्माण किया जा रहा था वही सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही और  घटिया सड़क निर्माण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर निलंबन की कार्यवाही भी की गई थी जिसके बाद भी ठेकेदार मेसर्स श्रीजी कंन्ट्रक्शन को कोई फर्क नहीं पड़ा वह जिस हिसाब से कार्य कर रहा था उसके द्वारा कोई भी गुणवत्ता को लेकर सुधार नहीं किया गया जिसका रिजल्ट आप इस मार्ग में गुजरकर देख सकते है।

8 नवंबर शुक्रवार को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर धरमजयगढ़ ब्लॉक के कूड़ेकेला ग्राम में आयोजित किया गया था जिसमे धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया द्वारा मंच से क्षेत्रवासियों की तरफ से जिला से आए अधिकारी को खरसिया से धरमजयगढ़ मार्ग की समस्या को लेकर बोला गया कि सर आप इस रास्ते से आए है इसकी दुर्दशा देखे हैं इस रास्ता को बनवा दीजिए।

आपको बतादे की खरसिया से पत्थलगांव मार्ग 2021- 2022 को स्वीकृत हुआ था जिस वक्त छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब धरमजयगढ़ में कांग्रेस के विधायक लालजीत सिंह राठिया थे और अब भी वही है जब उनकी सरकार में लालजीत सिंह राठिया इस मार्ग को नहीं बना सके जो गंभीर और सोचनीय विषय से उनके साथ साथ क्षेत्र की जनता के लिए…..

वही शिविर में विधायक लालजीत सिंह राठिया के मंच से सड़क की समस्या को लेकर बोलेने के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मालती नीलांबर राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुनीत कुमार राठिया जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल द्वारा सड़क समस्या को लेकर जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपने को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा फेसबुक के माध्यम से पोस्ट किया जा रहा वही समस्या का निवारण भी होने से 20 नवंबर को छाल के घरघोड़ा चौक में  सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर आर्थिक नाकेबंदी करने को कहा गया है।

क्षेत्रवासियों के मन में उठ रहे सवाल..

जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस विधायक लालजीत राठिया द्वारा क्षेत्रवासियों की सबसे बड़ी समस्या मार्ग निर्माण को लेकर थोड़ा सा भी जागरूक होते तो आजतक यह मार्ग बन गया हो जब उनके द्वारा जब उनकी सरकार होने के बावजूद अपने गृह ग्राम से महज 5 किलोमीटर छाल से चंद्रशेखरपुर और छाल से कुड़ेकेला  की सड़क ठीक नहीं बनवा सके तो अब उनके और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रवासियों को गुमराह किया जा रहा सड़क के नाम पर आखिर अब दिखावा क्यूं……

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां कालरात्रि के दर्शन कर चुलेश्वर राठौर ने लिया आशीर्वाद

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

CHHATTISGARH NEWS

शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां कालरात्रि के दर्शन कर चुलेश्वर राठौर ने लिया आशीर्वाद

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ के 200 विद्यार्थियों ने किया हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

उच्च शिक्षा और विधि अध्ययन की संभावनाओं को करीब से जाना, करियर के नए विकल्पों को समझने का मिला अवसर रायगढ़, 17 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों...