spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा पुलिस ने 70 बाॅटल नशीली सिरप के साथ दो तस्कर दबोचे

रायगढ़ में नशे के सौदागरों पर पुलिस का करारा प्रहार : लैलूँगा पुलिस ने 70 बाॅटल नशीली सिरप के साथ दो तस्कर दबोचे

    

हीरालाल राठिया लैलूंगा

   20 नवंबर, रायगढ़। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर रायगढ़ जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी चोट करते हुए लैलूंगा पुलिस ने खम्हार पुलिया पर नाकेबंदी कर 70 बोतल नशीली ओनेरेक्स (ONEREX) सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सिरप नशे के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी, और आरोपी इसे अवैध बिक्री के लिए तस्करी कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
        थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तारागढ़ का आरीफ खान और उसका साथी एक मोटरसाइकिल से ग्राम लुडेग से लैलूंगा की ओर नशीली सिरप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को नाकेबंदी के लिए रवाना किया गया। खम्हार पुलिया पर रोकी गई मोटरसाइकिल (CG13 AZ 5918) की तलाशी में थैलों और प्लास्टिक बोरी से 70 बोतल (प्रत्येक 100ml वाली) ओनेरेक्स सिरप बरामद हुई। 
        आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम आरीफ खान (21 वर्ष) निवासी तारागढ़ और हर्षित अग्रवाल (26 वर्ष) निवासी लुडेग, जिला जशपुर बताए। दोनों ने सिरप को अवैध बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। जब्त सामान में 70 बोतल सिरप (प्रत्येक 100 ml वाली कीमत ₹12,600) और बजाज मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000) शामिल है। कुल बरामदगी ₹42,600 की है। 
        आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने थाना प्रभारी को इस तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 
       इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, चंदन सिंह नेताम, आरक्षक सुरेश मिंज और महिला आरक्षक पूनम साहू ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इस अभियान को और तेज करने का संकल्प दोहराया है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

खाद माफियाओं पर कृषि विभाग का छापा! खरीफ 2026-27 से पहले लैलूँगा में मची हड़कंप

लैलूंगा। आगामी खरीफ सीजन 2026-27 को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। किसानों को समय पर और सही...
Latest
खाद माफियाओं पर कृषि विभाग का छापा! खरीफ 2026-27 से पहले लैलूँगा में मची हड़कंप ... विश्व स्वास्थ्य दिवसस्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें- मुख्यमंत्री विष्णु देव... मुख्यमंत्री साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुला... इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी में गाय के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद बज... बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लू... CG : जल विभाग में कुर्सियों का बदलाव, शंकर ठाकुर को अहम जिम्मेदारी, कई मुख्य अभि... CG – भिलाई स्टील प्लांट में भीषण धमाका! टरबाइन ब्लास्ट से दहला प्लांट, मची अफरा-... लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस क... जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...
लैलूँगा में 'सिस्टम' का सरेंडर ! कांग्रेसी विधायक का सदन में हल्लाबोल, भाजपा सरक...